मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि आज के समय में सिर्फ डिग्री नहीं, बल्कि बेहतर कौशल भी जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए कौशल विकास कार्यक्रमों को उद्योगों की मांग और बाजार की जरूरतों के हिसाब से तैयार करने पर जोर दिया गया है।
रोजगार से जोड़ने की बड़ी तैयारी
राज्य के युवा, रोजगार और कौशल विकास विभाग को रोजगार बढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके तहत बड़ी संख्या में लोगों को नौकरी और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने की योजना बनाई जा रही है। प्रवासी बिहारियों और कंपनियों की जरूरतों को देखते हुए प्रशिक्षण की नई योजनाएं तैयार करने पर भी चर्चा हुई।
शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालयों में खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए शिक्षकों और प्रशासनिक पदों पर नियुक्तियां जरूरी हैं।
बिहार के इन छात्रों के लिए भी नई पहल
पिछड़ा और अति-पिछड़ा वर्ग के छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए भी कई कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। आवासीय विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं को मेडिकल और इंजीनियरिंग जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद देने की योजना बनाई जा रही है। साथ ही बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों और बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने वाले बिहार के युवाओं को सम्मानित करने पर भी जोर दिया गया।
0 comments:
Post a Comment