गांधी मैदान गेट नंबर-4 और आयकर गोलंबर के पास बनाए गए इन लाउंज में गिग वर्कर्स को बैठने और आराम करने की सुविधा मिलेगी। नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा ने इन सुविधाओं का निरीक्षण किया और वहां मौजूद कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी जरूरतों को समझा।
काम के दौरान मिलेगी आराम की सुविधा
डिलीवरी बॉय, बाइक राइडर्स और अन्य गिग वर्कर्स शहर की सेवाओं को लगातार चलाने में अहम भूमिका निभाते हैं। तेज धूप और गर्मी के बीच काम करने वाले इन कर्मचारियों को अब कुछ समय आराम करने के लिए सुरक्षित जगह मिल सकेगी। पहले कई कर्मियों को सड़क किनारे या खुले स्थानों पर इंतजार करना पड़ता था, लेकिन नई व्यवस्था से उन्हें काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है।
लाउंज में मिलेंगी ये सुविधाएं
पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से तैयार किए गए इन दोनों लाउंज में कई सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यहां एसी की सुविधा के साथ पेयजल, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, सीसीटीवी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था भी रखी गई है। एक बार में करीब 15 लोग यहां बैठ सकेंगे। वहीं, आधे घंटे के इस्तेमाल के लिए केवल दो रुपये का शुल्क तय किया गया है।
अन्य इलाकों में भी विस्तार
सरकार की योजना इस सुविधा को आगे बढ़ाने की भी है। आने वाले समय में शहर के दूसरे प्रमुख स्थानों पर भी ऐसे लाउंज बनाए जा सकते हैं, जिससे ज्यादा से ज्यादा गिग वर्कर्स को फायदा मिल सके। इसके अलावा जीविका दीदियों को भी इस पहल से जोड़ने की तैयारी है। उनके माध्यम से छाछ, आम पन्ना जैसे गर्मियों में राहत देने वाले पेय उपलब्ध कराने की योजना है।
.png)
0 comments:
Post a Comment