बिहार सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी 38 जिलों में लागू

पटना। बिहार सरकार ने आम लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसान तरीके से उपलब्ध कराने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब नागरिकों को अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, क्योंकि राज्य के सभी 534 प्रखंडों में प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर आयोजित किए जाएंगे।

आपको बता दें की इन शिविरों के जरिए लोगों को एक ही स्थान पर कई सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। यह व्यवस्था 16 से 18 जून तक पूरे राज्य में लागू की गई है, जिसमें केंद्र और राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं को शामिल किया गया है।

एक ही जगह मिलेगा कई योजनाओं का लाभ

इन शिविरों में लोगों के लिए कई महत्वपूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अब नागरिक एक ही काउंटर पर विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन कर सकेंगे।

इनमें प्रमुख योजनाएं शामिल हैं:

आयुष्मान भारत योजना और आयुष्मान वय वंदना कार्ड

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना

पीएम किसान सम्मान निधि योजना

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना

किसान क्रेडिट कार्ड (KCC)

लखपति दीदी योजना

इसके अलावा भी कई अन्य कल्याणकारी योजनाओं को शिविर में शामिल किया गया है।

16 से 18 जून तक चलेगा विशेष अभियान

मुख्य सचिव के निर्देश के अनुसार यह विशेष शिविर 16 जून से 18 जून तक राज्य के सभी प्रखंडों में आयोजित किए जा रहे हैं। पंचायत और नगर पंचायत स्तर पर पहले से चल रहे सहयोग शिविरों को भी इसके साथ जोड़ा गया है। हर दिन शिविर के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी को शाम 7 बजे तक प्रगति रिपोर्ट ऑनलाइन जमा करनी होगी, ताकि पूरी प्रक्रिया की निगरानी की जा सके।

क्या-क्या दस्तावेज जरूरी होंगे?

शिविर में आवेदन करने के लिए लोगों को कुछ जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे, जैसे: आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो। 

सरकार का उद्देश्य क्या है?

इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक आसानी से पहुंचे। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में लोगों की समस्याओं का समाधान एक ही जगह पर किया जा सके। बिहार सरकार की यह पहल आम जनता के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है, जिससे समय और संसाधन दोनों की बचत होगी।

0 comments:

Post a Comment