मौसम ने ली करवट, यूपी में अगले 3 दिन आंधी और बारिश के आसार!

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। जून की शुरुआत तेज गर्मी और उमस के साथ हुई थी, लेकिन अब अगले तीन दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम का मिजाज

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और नॉर्थ वेस्ट ट्रफ लाइन के सक्रिय होने से मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके कारण दक्षिण और पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में चक्रवाती हवाओं का असर दिखाई दे रहा है।

60 किमी प्रति घंटे तक चल सकती हैं हवाएं

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि कुछ जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जो झोंकों के रूप में 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। इससे धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की स्थिति बन सकती है।

वेस्ट यूपी में राहत, लू से छुटकारा

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लू के लौटने की संभावना फिलहाल नहीं है। मौसम गतिविधियों के चलते दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

तापमान में गिरावट, मौसम सुहाना

मेरठ समेत कई शहरों में तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया है। हल्की बूंदाबांदी और आंधी के कारण मौसम सुहाना बना हुआ है। दिन के मुकाबले रात में तापमान में भी गिरावट देखी गई है।

अगले तीन दिन रहेंगे अहम

मौसम विभाग के अनुसार आज से अगले तीन दिनों तक यूपी के कई हिस्सों में आंधी-बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। खासकर पश्चिमी यूपी और उससे सटे जिलों में मौसम अधिक सक्रिय रहने की संभावना है।

0 comments:

Post a Comment