यूपी के युवाओं के लिए खुशखबरी, बिना गारंटी मिलेगा 5 लाख तक का लोन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार लगातार नई योजनाएं लागू कर रही है। इसी दिशा में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (MYUVA) युवाओं के लिए एक बड़ी सौगात बनकर सामने आया है। इस योजना के तहत युवा अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं, वह भी बिना किसी गारंटी और ब्याज के।

रोजगार मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें युवा

आज के समय में बड़ी संख्या में युवा अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, लेकिन पूंजी की कमी उनके सपनों को पूरा करने में बाधा बन जाती है। सरकार की यह योजना ऐसे ही युवाओं को वित्तीय सहायता देकर उन्हें उद्यमी बनने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इसका उद्देश्य युवाओं को नौकरी की तलाश करने के बजाय रोजगार सृजन करने के लिए प्रेरित करना है।

5 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद

योजना के तहत पात्र युवाओं को अपना उद्योग, स्टार्टअप, दुकान या अन्य स्वरोजगार गतिविधियां शुरू करने के लिए अधिकतम 5 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाता है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस ऋण पर शुरुआती चार वर्षों तक किसी प्रकार का ब्याज नहीं देना होगा। साथ ही ऋण प्राप्त करने के लिए किसी संपत्ति को गिरवी रखने या गारंटर की व्यवस्था करने की भी आवश्यकता नहीं है।

नए उद्यमियों को मिलेगा बड़ा सहारा

कई बार बैंक से लोन लेने में गारंटी और ब्याज की शर्तें युवाओं के लिए परेशानी का कारण बनती हैं। लेकिन इस योजना में इन बाधाओं को काफी हद तक दूर किया गया है। इससे छोटे स्तर पर कारोबार शुरू करने की इच्छा रखने वाले युवाओं को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

योजना का लाभ लेने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होगी। इनमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाते की जानकारी, पासपोर्ट आकार का फोटो और जाति प्रमाण पत्र शामिल हैं। सभी दस्तावेज सही होने पर आवेदन प्रक्रिया आसान हो जाती है।

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों सुविधाएं

सरकार ने आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराई है। इच्छुक युवा निर्धारित पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से भी आवेदन जमा किया जा सकता है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को भी सुविधा मिल सके। आवेदन करने के लिए वेबसाइट msme.cmyuva.org.in हैं।

0 comments:

Post a Comment