कहां-कहां और कितने पदों पर भर्ती?
जून माह में आयोजित होने वाले प्रमुख रोजगार मेलों में हजारों रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है।
8-10 जून के रोजगार मेले
महोबा – जिला रोजगार कार्यालय: 100 पद
अयोध्या (बेनीगंज ITI): 1205 पद
रामपुर – जिला सेवायोजन कार्यालय: 50 पद
भदोही (ज्ञानपुर, DJD ITI): 1428 पद
बहराइच (जरवल-फखरपुर): 160 पद
11–13 जून के रोजगार मेले
बहराइच (रिसिया और शिवपुर): 155 पद
कानपुर देहात (मंगलम प्राइवेट ITI): 565 पद
बागपत (स्यादवाद हायर एजुकेशन एंड रिसर्च सेंटर): 1169 पद
अयोध्या (लालबाग सेवायोजन कार्यालय): 500 पद
मुरादाबाद: 150 पद
16–30 जून के रोजगार मेले
भदोही (ज्ञानपुर): 400 पद
भदोही (ज्ञानपुर): 300 पद
अयोध्या (बेनीगंज ITI): 550 पद
युवाओं के लिए सुनहरा मौका
रोजगार मेलों का उद्देश्य युवाओं को कंपनियों के साथ सीधे जोड़ना है। एक ही स्थान पर कई कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे, जहां उम्मीदवार इंटरव्यू देकर नौकरी हासिल कर सकते हैं। इससे नौकरी की तलाश में समय और धन दोनों की बचत होगी।
क्या हैं पात्रता और जरूरी दस्तावेज?
अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा संबंधित कंपनियों के नियमों के अनुसार निर्धारित की गई है। इंटरव्यू में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अपने साथ 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, स्नातक/डिप्लोमा प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, अपडेटेड बायोडाटा (CV) जैसे दस्तावेज लेकर जाना होगा।
कैसे करें पंजीकरण?
रोजगार मेले में भाग लेने के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है। इच्छुक अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश रोजगार संगम पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। पोर्टल पर नाम, जिला, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जैसी जानकारी दर्ज कर रजिस्ट्रेशन पूरा किया जा सकता है। इसके अलावा जिन युवाओं ने पहले से पंजीकरण नहीं कराया है, उन्हें कई स्थानों पर ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी मिलेगी।

0 comments:
Post a Comment