दैनिक कर्मियों को मिलेगी बढ़ी हुई राशि
नगर निगम और जलापूर्ति अंचल में कार्यरत दैनिक कर्मियों के पारिश्रमिक में वृद्धि को मंजूरी दी गई है। इसके तहत जिन कर्मियों को प्रतिदिन 604 रुपये का भुगतान किया जा रहा था, उनका पारिश्रमिक बढ़ाकर 609 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है। वहीं, जिन कर्मियों को पहले 654 रुपये प्रतिदिन मिलते थे, उन्हें अब 660 रुपये प्रतिदिन का भुगतान किया जाएगा। यह बढ़ोतरी पूर्व निर्धारित तिथि से प्रभावी मानी जाएगी, जिससे संबंधित कर्मियों को अतिरिक्त आर्थिक लाभ मिलेगा।
लीज वाली संपत्तियों को फ्री होल्ड
बैठक में एक और बड़ा फैसला लेते हुए नगर निगम द्वारा लीज पर दी गई कई संपत्तियों को फ्री होल्ड करने की मंजूरी दी गई। इसके तहत राजेंद्र नगर, श्रीकृष्णापुरी, पीआईटी कॉलोनी और बेउर क्षेत्र में स्थित भूखंडों, भवनों और फ्लैटों को सरकारी मूल्य की 10 प्रतिशत राशि जमा कर फ्री होल्ड कराया जा सकेगा।
विकास योजनाओं को भी मिली मंजूरी
सशक्त स्थायी समिति ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाओं को भी स्वीकृति प्रदान की। जलापूर्ति परियोजनाओं, सड़क निर्माण और सौंदर्यीकरण से जुड़ी योजनाओं को हरी झंडी मिलने के बाद इन कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।
नागरिक सुविधाओं पर रहेगा फोकस
बैठक में शहर की आधारभूत संरचना को मजबूत करने और नागरिक सुविधाओं में सुधार के लिए भी चर्चा हुई। इसके तहत विभिन्न तकनीकी और निगरानी संबंधी उपायों को लागू करने पर जोर दिया गया ताकि नगर निगम की सेवाएं अधिक प्रभावी और पारदर्शी बन सकें।गरिकों को भी इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलने की उम्मीद है।
.png)
0 comments:
Post a Comment