1 .इलाहाबाद हाईकोर्ट में 543 पदों पर भर्ती
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वर्ष 2026 के लिए नई भर्ती अधिसूचना जारी की है। इसके तहत कुल 543 पदों को भरा जाएगा, जिनमें मुख्य रूप से निम्न पद शामिल हैं: रिव्यू ऑफिसर, असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर, कंप्यूटर असिस्टेंट।
आवेदन की तारीखें।
इच्छुक उम्मीदवार 1 जून 2026 से 21 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
योग्यता
इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Bachelor’s Degree) होना अनिवार्य है। साथ ही कंप्यूटर से संबंधित डिप्लोमा या डिग्री भी जरूरी है। यह भर्ती उन युवाओं के लिए खास अवसर है जो न्यायिक क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं।
2 .UPSSSC में 295 पदों पर नई भर्ती
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने भी विज्ञापन संख्या 10-Exam/2026 के तहत नई भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। यह भर्ती होम गार्ड्स मुख्यालय के अंतर्गत की जा रही है। इन पदों के लिए 16 जून से 06 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें।
कुल पदों का विवरण
प्लाटून कमांडर: 52 पद (पे लेवल-6: ₹35,400 - ₹1,12,400)
ब्लॉक ऑर्गनाइज़र: 243 पद (पे लेवल-5: ₹29,200 - ₹92,300)
इस तरह कुल 295 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
युवाओं के लिए बड़ा अवसर
इन दोनों भर्तियों को मिलाकर देखा जाए तो यह यूपी के युवाओं के लिए एक बड़ा रोजगार अवसर है। खासकर ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए यह समय बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि सरकारी सेक्टर में स्थिर और आकर्षक करियर का रास्ता खुल रहा है।

0 comments:
Post a Comment