प्रदेश सरकार का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और अभ्यर्थी हितैषी बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के विभिन्न जनपदों में आवागमन को देखते हुए यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है, ताकि किसी भी उम्मीदवार को यात्रा संबंधी परेशानी का सामना न करना पड़े।
लाखों युवा देंगे परीक्षा
आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा 8, 9 और 10 जून को दो-दो पालियों में संपन्न कराई जा रही है। इस भर्ती परीक्षा में करीब 29 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। ऐसे में परिवहन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष तैयारियां भी की गई हैं।
प्रवेश पत्र दिखाकर मिलेगा लाभ
सरकार की ओर से जारी व्यवस्था के अनुसार परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र दिखाकर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में आधे किराये पर यात्रा कर सकेंगे। यह सुविधा परीक्षा अवधि के दौरान लागू रहेगी और इसका उद्देश्य उम्मीदवारों का आर्थिक बोझ कम करना है।
सुविधाजनक परीक्षा व्यवस्था पर जोर
मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों और अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा के दौरान सुरक्षा, यातायात और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से संचालित किया जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने और परीक्षा देने के लिए अनुकूल वातावरण मिले।

0 comments:
Post a Comment