मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है। कुछ स्थानों पर हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।
इन जिलों में विशेष सतर्कता की जरूरत
मौसम विभाग के अनुसार सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा और बिजनौर समेत आसपास के क्षेत्रों में मौसम अचानक बदल सकता है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है।
अगले दिनों में और बढ़ेगी गर्मी
मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि जून के दूसरे सप्ताह में प्रदेश के तापमान में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। विशेष रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में पारा तेजी से ऊपर जाने की संभावना है। आने वाले दिनों में उमस भी बढ़ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी का अधिक एहसास होगा।
लोगों के लिए जरूरी सलाह
खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने की सलाह दी है। तेज आंधी और वज्रपात की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर रहने और मौसम विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। मौसम के इस दोहरे असर ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। एक ओर भीषण गर्मी और दूसरी ओर आंधी-वज्रपात की चेतावनी के बीच प्रदेशवासियों को आने वाले दिनों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत होगी।

0 comments:
Post a Comment