CM सम्राट का ऐलान: बिहार के सभी प्रखंडों में नई व्यवस्था लागू

पटना। बिहार सरकार ने आम लोगों की समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से पहुंचाने के लिए नई पहल शुरू की है। अब राज्य के सभी 534 प्रखंडों में सहयोग सह जन कल्याण शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों के जरिए लोगों को अलग-अलग सरकारी सेवाओं और योजनाओं से जुड़ी जानकारी व सहायता एक ही जगह पर मिलेगी।

16 से 18 जून तक आयोजित होंगे शिविर

प्रखंड स्तर पर लगने वाले सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर 16 से 18 जून तक आयोजित किए जाएंगे। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि शिविर में आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो और उनकी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए।

कई सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ

इन शिविरों में लोगों को कई महत्वपूर्ण योजनाओं से जोड़ा जाएगा। इसमें आयुष्मान भारत योजना, आयुष्मान वय वंदना कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण जैसी योजनाएं शामिल हैं। 

इसके अलावा किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, लखपति दीदी योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, छात्रवृत्ति योजनाएं, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, ग्राम परिवहन योजना और दिव्यांग कल्याण योजनाओं से जुड़ी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

मौके पर होगी समस्याओं की सुनवाई

शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर संबंधित विभाग के अधिकारी समाधान की दिशा में काम करेंगे। सरकार का उद्देश्य है कि लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और योजनाओं का लाभ सीधे मिल सके

अधिकारियों को देनी होगी रिपोर्ट

शिविर खत्म होने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारियों को उसी दिन की प्रगति रिपोर्ट भेजनी होगी। अधिकारियों को शाम तक ऑनलाइन माध्यम से रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। सरकार की इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सरकारी योजनाओं तक पहुंच आसान होने की उम्मीद है। इससे प्रशासन और जनता के बीच संपर्क भी मजबूत होगा।

0 comments:

Post a Comment