कुल 3991 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती प्रक्रिया में विभिन्न कैडर के तहत पद शामिल हैं:
कल्याणा कर्नाटक (371(J) क्षेत्र) कैडर: 596 पद
मिक्किली (ओक्कलिडा) कैडर: 3395 पद
इस तरह कुल मिलाकर 3991 पुलिस कांस्टेबल पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
आवेदन की तिथियां
इच्छुक उम्मीदवार 08 जून 2026 से 03 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी।
योग्यता और आयु सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का पीयूसी (PUC) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट भी दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न
भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल हो सकते हैं। अंतिम चयन मेरिट और प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह
विभाग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें। किसी भी गलती या अधूरी जानकारी के कारण आवेदन निरस्त हो सकता है।

0 comments:
Post a Comment