घरेलू LPG सिलेंडर हुई महंगी, आज से नई कीमतें लागू

नई दिल्ली। घरेलू रसोई गैस (LPG) उपभोक्ताओं को महंगाई का एक और झटका लगा है। तेल कंपनियों ने 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें आज यानि की 7 जून से लागू हो गई हैं।

आपको बता दें की घरेलू रसोई गैस की कीमत बढ़ने के बाद दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये का हो गया है। पिछले तीन महीनों में यह दूसरी बार है जब गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। इसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ने वाला हैं।

जानकारी के अनुसार, वैश्विक ऊर्जा बाजार में बढ़ती लागत और पश्चिम एशिया में तनाव के कारण ईंधन कंपनियों पर दबाव बढ़ा है। इसी वजह से गैस की कीमतों में संशोधन किया गया है। एलपीजी के साथ-साथ पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में भी हाल के दिनों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। विशेषज्ञों का मानना है कि ईंधन महंगा होने से महंगाई पर भी असर पड़ सकता है।

रसोई गैस के दाम बढ़ने से अब आम परिवारों के मासिक बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ने की संभावना है। वहीं आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति के अनुसार कीमतों में और बदलाव हो सकता है। कई परिवार पहले से ही खाद्य पदार्थों और अन्य जरूरी वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से जूझ रहे हैं। ऐसे में गैस सिलेंडर महंगा होने से घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ बढ़ सकता है। 

0 comments:

Post a Comment