पेट्रोल-डीजल और LPG उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी

नई दिल्ली। देश और दुनिया में ईंधन की कीमतों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच कच्चे तेल के दामों में अचानक गिरावट दर्ज की गई है। इससे आने वाले समय में पेट्रोल, डीजल और LPG की कीमतों में राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

आपको बता दें की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी का सीधा असर ईंधन की कीमतों पर पड़ सकता है। हालांकि घरेलू स्तर पर पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम तय करने का फैसला कई अन्य कारकों पर भी निर्भर करता है।

कच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट

रिपोर्ट्स के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमत में करीब 4 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 84 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया। वहीं अमेरिकी कच्चा तेल भी नीचे आया। तेल बाजार में यह गिरावट अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने की खबरों के बाद देखने को मिली। बाजार में आशंका थी कि अगर क्षेत्र में तनाव बढ़ता है तो तेल की सप्लाई प्रभावित हो सकती है।

होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बड़ा बयान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ समझौते को लेकर बयान दिया और होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़ी स्थिति सामान्य होने की बात कही। होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में से एक है। यहां से बड़ी मात्रा में कच्चे तेल की सप्लाई होती है, इसलिए इस क्षेत्र की स्थिति का असर वैश्विक तेल बाजार पर पड़ता है।

भारत में ईंधन कीमतों पर क्या असर पड़ेगा?

अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लंबे समय तक कम रहती हैं तो तेल कंपनियों की लागत घट सकती है। इससे भविष्य में पेट्रोल, डीजल और LPG की कीमतों में कमी की संभावना बन सकती है। हालांकि घरेलू कीमतों पर असर डालने वाले अन्य कारणों जैसे टैक्स, डॉलर की कीमत और सरकारी नीतियों को भी ध्यान में रखा जाता है।

कच्चे तेल की कीमतों में कमी से आम लोगों को राहत

पेट्रोल-डीजल और LPG की कीमतों में कमी होने से आम लोगों के बजट पर सकारात्मक असर पड़ सकता है। परिवहन खर्च कम होने से कई अन्य वस्तुओं की कीमतों पर भी असर पड़ने की संभावना रहती है। फिलहाल कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट को बाजार के लिए राहत भरा संकेत माना जा रहा है। आने वाले दिनों में तेल कंपनियों के फैसले से साफ होगा कि इसका फायदा घरेलू उपभोक्ताओं तक कब और कितना पहुंचता है।

0 comments:

Post a Comment