किसान के योगदान के बराबर पैसा सरकार भी देती है
योजना में किसान जितनी राशि जमा करता है, उतनी ही राशि केंद्र सरकार की ओर से भी पेंशन खाते में जमा की जाती है। उदाहरण के लिए, 18 साल की उम्र में जुड़ने वाले किसान को ₹55 महीने जमा करने होते हैं और सरकार भी ₹55 का योगदान करती है। वहीं 40 साल की उम्र में योजना से जुड़ने पर किसान का मासिक योगदान ₹200 होता है।
कौन किसान ले सकता है लाभ?
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना में 18 से 40 वर्ष की उम्र वाले छोटे और सीमांत किसान आवेदन कर सकते हैं। किसान के पास अधिकतम 2 हेक्टेयर तक खेती योग्य जमीन होनी चाहिए और उसका नाम संबंधित भूमि रिकॉर्ड में दर्ज होना जरूरी है।
ऐसे करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
पात्र किसान नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से योजना में नामांकन करा सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड, बैंक खाते की जानकारी और मोबाइल नंबर की जरूरत होती है। किसान अपनी सुविधा के अनुसार मासिक, तिमाही या अन्य निर्धारित अंतराल पर योगदान कर सकता है।
इस योजना का उद्देश्य किसानों को खेती से होने वाली आय पर निर्भर रहने के बजाय बुढ़ापे में नियमित पेंशन का आर्थिक सहारा उपलब्ध कराना है।

0 comments:
Post a Comment