बिहार में इन कर्मचारियों को खुशखबरी, मार्च से अगस्त तक का वेतन जारी!

पटना। बिहार के नगर निकायों में काम करने वाले अधिकारियों और नगर प्रबंधकों के लिए राहत की खबर है। नगर विकास एवं आवास विभाग ने लंबे समय से लंबित वेतन-भत्तों के भुगतान के लिए राशि जारी कर दी है। इससे मार्च से अगस्त 2026 तक के वेतन का भुगतान किया जाएगा।

44.65 लाख रुपये की राशि स्वीकृत

नगर परिषदों में तैनात बिहार प्रशासनिक सेवा, बिहार नगरपालिका सेवा और दूसरे विभागों से प्रतिनियुक्त अधिकारियों के वेतन भुगतान के लिए 44.65 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। इसमें नगर कार्यपालक पदाधिकारी, सहायक वास्तुविद, स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़े अधिकारी और टाउन प्लानिंग पर्यवेक्षक शामिल हैं।

इसके अलावा नगर निकायों में कार्यरत पर्यवेक्षकीय संवर्ग के अधिकारियों के वेतन-भत्ते के लिए 36.5 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।

नगर प्रबंधकों को भी मिलेगा बकाया वेतन

नगर प्रबंधकों के मार्च से अगस्त तक के वेतन भुगतान के लिए भी 6.60 लाख रुपये जारी किए गए हैं। विभाग ने महालेखाकार, बिहार को पत्र भेजकर स्वीकृत राशि के भुगतान की प्रक्रिया पूरी करने को कहा है।

यह पूरा खर्च वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट से किया जाएगा। राशि जारी होने के बाद संबंधित कर्मचारियों को बकाया वेतन मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

0 comments:

Post a Comment