इन कामों के आधार पर होगा चयन
सरकार ने पंचायतों के चयन के लिए 10 अलग-अलग श्रेणियां तय की हैं। इनमें घर-घर कचरा संग्रह, तरल और प्लास्टिक कचरे का बेहतर प्रबंधन, पंचायत की अपनी आय बढ़ाना और गांव को प्लास्टिक मुक्त बनाने जैसे काम शामिल हैं।
इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता, तालाबों की देखरेख, महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व, CSC व आधार केंद्रों के जरिए ग्रामीणों को सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने तथा जैविक खेती को बढ़ावा देने वाली पंचायतों को भी पुरस्कार के लिए चुना जाएगा।
30 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन
पात्र ग्राम पंचायतें 15 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। इसके लिए पंचायती राज विभाग ने cmawards.upprd.in पोर्टल शुरू किया है।
सरकार का मानना है कि इस पुरस्कार से ग्राम पंचायतों के बीच बेहतर काम करने की प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। साथ ही गांवों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तीकरण, डिजिटल सेवाओं और ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

0 comments:
Post a Comment