केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! DA में 4% बढ़ोतरी की तैयारी, सैलरी में होगा इजाफा

नई दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की नजर अब महंगाई भत्ते की अगली किस्त पर है। फिलहाल DA 60% है, जिसे केंद्र सरकार ने जनवरी 2026 से लागू किया था। अब जुलाई 2026 से लागू होने वाली अगली बढ़ोतरी को लेकर चर्चा तेज है।

महंगाई भत्ते का निर्धारण CPI-IW यानी औद्योगिक श्रमिकों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक से जुड़े आंकड़ों के आधार पर होता है। लेबर ब्यूरो के अनुसार जुलाई 2026 में CPI-IW बढ़कर 153.2 हो गया था।

3 या 4 फीसदी बढ़ोतरी की चर्चा

मौजूदा गणना के आधार पर DA में 3 से 4 प्रतिशत तक इजाफे की संभावना जताई जा रही है। अगर 4% बढ़ोतरी होती है तो DA 60% से बढ़कर 64% हो जाएगा। वहीं 3% की वृद्धि होने पर यह 63% हो सकता है। हालांकि, अंतिम फैसला केंद्र सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगा।

आपको बता दें की इसका असर कर्मचारियों की बेसिक सैलरी और पेंशन पर भी पड़ेगा। उदाहरण के लिए ₹50,000 बेसिक वेतन वाले कर्मचारी को 60% DA पर ₹30,000 मिलता है। 63% होने पर यह ₹31,500 और 64% पर ₹32,000 हो जाएगा।

DA में बदलाव का लाभ केंद्रीय कर्मचारियों के साथ पेंशनभोगियों को भी मिलता है। पेंशनभोगियों के लिए इसे Dearness Relief (DR) कहा जाता है। पिछली बढ़ोतरी से करीब 50.46 लाख कर्मचारी और 68.27 लाख पेंशनभोगी लाभान्वित हुए थे।

फिलहाल 4% बढ़ोतरी को लेकर कोई अंतिम सरकारी घोषणा नहीं हुई है, इसलिए कर्मचारियों को आधिकारिक निर्णय का इंतजार करना होगा। मीडिया रिपोर्ट के आधार पर सरकार द्वारा आमतौर पर अक्टूबर 2026 तक (नवरात्रि या दिवाली से पहले) किए जाने की उम्मीद है।

0 comments:

Post a Comment