आपको बता दें की इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 7 नवंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 6 दिसंबर 2026 तक बिहार विधानसभा सचिवालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
10वीं पास के लिए ऑफिस अटेंडेंट के 5 पद
बिहार विधानसभा सचिवालय में ऑफिस अटेंडेंट के कुल 5 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के लिए उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 18,000 रुपये से लेकर 56,900 रुपये तक वेतन दिया जाएगा।
12वीं पास के लिए जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट के 15 पद
12वीं पास युवाओं के लिए भी नौकरी का अवसर है। जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट के कुल 15 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए इंटरमीडिएट पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस पद के लिए भी आयु सीमा 18 से 37 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 19,900 रुपये से 63,200 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।
कब से कब तक कर सकते हैं ऑनलाइन के द्वारा आवेदन को पूरा?
दोनों पदों के लिए आवेदन की तारीख एक ही रखी गई है। ऑनलाइन आवेदन 7 नवंबर 2026 से शुरू होंगे और 6 दिसंबर 2026 अंतिम तारीख है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए समय रहते आवेदन कर लें।
इच्छुक उम्मीदवार बिहार विधानसभा सचिवालय की आधिकारिक वेबसाइट vidhansabha.bihar.gov.in पर जाकर भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन और ऑनलाइन आवेदन लिंक देख सकते हैं। आवेदन के दौरान अपनी शैक्षणिक योग्यता, व्यक्तिगत जानकारी और जरूरी दस्तावेज सही तरीके से दर्ज करें।
.png)
0 comments:
Post a Comment