बिहार में इस रेल लाइन का होगा दोहरीकरण, इन जिलों के लिए खुशखबरी!

न्यूज डेस्क। बिहार के भोजपुर और आसपास के इलाकों में रेल यात्रा आने वाले समय में और आसान हो सकती है। आरा-सासाराम रेलखंड के दोहरीकरण की योजना तैयार की जा रही है। करीब 100 किलोमीटर लंबे इस रेलमार्ग पर लगभग 700 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। दोहरीकरण पूरा होने के बाद इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही बढ़ाने और परिचालन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

फिलहाल इस रेलखंड पर एक ही लाइन होने के कारण ट्रेनों के संचालन में दबाव रहता है। दूसरी लाइन बनने से यात्री ट्रेनों के साथ मालगाड़ियों को भी अधिक आसानी से चलाया जा सकेगा। इससे ट्रेनों के इंतजार और क्रॉसिंग के कारण होने वाली देरी कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

आपको बता दें की इस परियोजना का लाभ चौसा थर्मल पावर प्लांट को भी मिल सकता है, क्योंकि माल ढुलाई का रास्ता अधिक सुगम होगा। वहीं, प्रस्तावित बलिया-आरा रेललाइन से संपर्क बनने पर क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी और मजबूत हो सकती है।

आरा-सासाराम रेलमार्ग का इतिहास भी काफी पुराना है। इस रूट पर कभी छोटी लाइन की ट्रेनें चला करती थीं। बाद में ब्रॉड गेज बनने से रेल यात्रा को नई सुविधा मिली और अब दोहरीकरण की योजना से इस मार्ग के विकास को आगे बढ़ाने की तैयारी है। इससे भोजपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में व्यापार, रोजगार और आवागमन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

0 comments:

Post a Comment