पेंशनर्स को मिल सकती हैं ये 4 बड़ी राहतें
8वें वेतन आयोग से पेंशनर्स को चार प्रमुख उम्मीदें हैं। पहली, फिटमेंट फैक्टर के आधार पर बेसिक पेंशन में बढ़ोतरी। दूसरी, परिवार के सदस्यों को मिलने वाली फैमिली पेंशन में सुधार। तीसरी, महंगाई राहत (DR) में संशोधन और चौथी, रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बेहतर आर्थिक सुरक्षा। हालांकि, ये फिलहाल मांगें और संभावनाएं हैं, इन पर अंतिम फैसला होना बाकी है।
₹25,000 से ₹75,000 पेंशन वालों को कितना फायदा?
अगर संभावित फिटमेंट फैक्टर के आधार पर गणना करें तो मौजूदा बेसिक पेंशन ₹25,000 होने पर 2.5 के फैक्टर से नई पेंशन ₹62,500, 3 के फैक्टर से ₹75,000 और 3.5 के फैक्टर से ₹87,500 हो सकती है। इसी तरह ₹50,000 की बेसिक पेंशन पर यह रकम क्रमशः ₹1,25,000, ₹1,50,000 और ₹1,75,000 तक पहुंच सकती है। वहीं ₹75,000 की मौजूदा बेसिक पेंशन पर अनुमानित रकम ₹1,87,500, ₹2,25,000 और ₹2,62,500 होगी।
अभी सरकार की मंजूरी का इंतजार
ध्यान देने वाली बात यह है कि 2.5, 3 और 3.5 फिटमेंट फैक्टर अभी केवल संभावित आंकड़े हैं। सरकार ने इनमें से किसी को भी आधिकारिक मंजूरी नहीं दी है। 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों और सरकार के अंतिम फैसले के बाद ही पेंशनर्स को मिलने वाली वास्तविक बढ़ोतरी स्पष्ट होगी। ऐसे में करोड़ों कर्मचारियों और पेंशनर्स की निगाहें आयोग की आगे की प्रक्रिया पर टिकी हुई हैं।

0 comments:
Post a Comment