HappyNews@ Media Team

This channel publishes all kinds of news related to the world.you will always be grateful if you always keep such a relationship with me.

HappyNews @ Science and Technology

Click here for every news from science and stay with HappyNews.

Happy News @ प्रेरक विचार

Click here for a relayed news with a motivational idea and stay with HappyNews.

HappyNews @ Politics

Click here for news related to politics and stay with HappyNews.

HappyNews @ Lifestyle and Relationship

Click here for the motive thought with image and stay with HappyNews.

पटना, बक्सर, भागलपुर, बेगूसराय, पूर्णिया में जमीन का सरकारी रेट क्या है, जानिए

न्यूज डेस्क: बिहार के पटना, बक्सर, भागलपुर, बेगूसराय, पूर्णिया में जमीन का रेट तेजी के साथ बढ़ रहा हैं। लेकिन यहां जमीन की रजिस्ट्री सरकारी रेट के अनुसार की जाती हैं। इसलिए बिहार के इन शहरों में अगर आप जमीन की खरीदारी कर रहे हैं तो आप रजिस्ट्री से पहले उसके सरकारी रेट को आवश्य जान लें। 

ताजा रिपोर्ट के अनुसार लोगों को जमीन की सरकारी रेट जानने के लिए बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने एक वेबसाइट पोर्टल उपलब्ध कराया हैं। जिस पोर्टल पर जा कर बिहार के लोग जमीन की सरकारी रेट को आसानी से जान सकते हैं।

बता दें की बिहार के रजिस्ट्री ऑफिस में किसी भी जमीन का रजिस्ट्री करवाते समय जो स्टाम्प ड्यूटी एवं रजिस्ट्री चार्ज लगती है, वो उस जमीन की सरकारी रेट के आधार पर होती है। इसलिए सभी व्यक्ति को इसके बारे में सही जानकारी होनी चाहिए।

पटना, बक्सर, भागलपुर, बेगूसराय, पूर्णिया में जमीन का सरकारी रेट क्या है, जानिए?

1 .जमीन का सरकारी रेट जानने के लिए वेबसाइट http://bhumijankari.bihar.gov.in/पर जाये। 

2 .इसके बाद View MVR विकल्प पर क्लिक करें। 

3 .इसके बाद रजिस्ट्रेशन ऑफिस, थाना कोड, लैंड टाइप सेलेक्ट करें।

4 .इसके बाद जमीन का रेट क्या है ये स्क्रीन में खुल जायेगा।

5 .आप यहां व्यावसायिक, आवासीय, डेवलपिंग एरिया और धनहर जमीन का रेट क्या है देख सकते है। 

6 .आपको बता दें की आप घर बैठे इसतरह से अपने मोबाइल या कंप्यूटर के द्वारा जमीन का सरकारी रेट चेक कर सकते हैं। 

लखनऊ, मेरठ, गोरखपुर, कानपूर, बनारस, प्रयागराज में ऑनलाइन चेक करें जमीन की रजिस्ट्री

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के लखनऊ, मेरठ, गोरखपुर, कानपूर, बनारस, प्रयागराज सहित किसी भी जिले में रहने वाले लोग जमीन की ऑनलाइन रजिस्ट्री चेक कर सकते हैं।

खबर के अनुसार जब भी कोई व्यक्ति जमीन खरीदता है तो उसे अपने नाम पर करवाने के लिए उस जमीन की रजिस्ट्री करवानी होती है। अगर आप जानना चाहते है की जमीन की रजिस्ट्री किसके नाम पर हुई हैं तो आप इसे ऑनलाइन के द्वारा चेक कर सकते हैं।

लखनऊ, मेरठ, गोरखपुर, कानपूर, बनारस, प्रयागराज में ऑनलाइन चेक करें जमीन की रजिस्ट्री

1 .जमीन की ऑनलाइन रजिस्ट्री चेक करने के लिए आपको उत्तर प्रदेश की स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन की ऑफिसियल वेबसाइट igrsup.gov.in पर विजिट करना होगा। 

2 .वेबसाइट https://igrsup.gov.in/igrsup/defaultAction पर जानें के बाद आप सम्पत्ति विवरण पर क्लिक करें। 

3 .इसके बाद आपके सामने ग्रामीण Rural Properties एवं शहरी Urban Properties का विकल्प दिखाई देगा। 

4 .आपकी जमीन जिस इलाके में आती हैं आप उसपर क्लिक करें। 

5 .इसके बाद अपना जिला का नाम सेलेक्ट करें। फिर अपना तहसील का नाम एवं गांव का नाम चुनें। 

6 .इसके बाद आपको जिस जमीन की रजिस्ट्री चेक करना चाहते है, उसका खसरा नंबर भरें और सब्मिट करें।

7 .अब आपके सामने जमीन का रिकॉड दिखाई देगा और आप जान सकेंगे की जमीन की रजिस्ट्री किसके नाम से हैं।

नई दिल्ली, शिमला, गुरुग्राम में ड्राइवर के पदों पर भर्तियां, करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: ड्राइवर बनने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक नई दिल्ली, शिमला, गुरुग्राम, में ड्राइवर के पदों पर भर्तियां निकली हैं। ये भर्तियां अलग-अलग संस्थानों के द्वारा निकाली गई हैं। इसके लिए नोटिश भी जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। 

1 .मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स, नई दिल्ली में ड्राइवर की भर्तियां। 

 पद का नाम : हेड कांस्टेबल ड्राइवर

 योग्यता : पदों के अनुसार। 

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 29 मार्च 2022

 आधिकारिक वेबसाइट : www.mha.nic.in 

2 .सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड, शिमला में ड्राइवर की भर्तियां।

 पद का नाम : जूनियर ड्राइवर

 योग्यता : 8वीं पास। 

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 27 फरवरी 2022

 आधिकारिक वेबसाइट : www.sjvn.nic.in

3 .नेशनल हॉर्टिकल्चर बोर्ड, गुरुग्राम में ड्राइवर की भर्तियां। 

 पद का नाम : चालक

 योग्यता : 10वीं पास। 

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 20 फरवरी 2022

 आधिकारिक वेबसाइट : www.nhb.gov.in

ऐसे करें अप्लाई : अगर आप नई दिल्ली, शिमला, गुरुग्राम, में ड्राइवर की नौकरी करना चाहते हैं तो आप इन संस्थानों की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। आवेदन करने से पहले आप नोटिश को पढ़ें और दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें। आवेदन  शुरू हो चूका हैं।

नैनीताल बैंक में ग्रेजुएशन पास के लिए 100 पदों पर भर्तियां, पे-स्केल 47000

न्यूज डेस्क: नैनीताल बैंक में ग्रेजुएशन पास के लिए 100 पदों पर भर्तियां निकली हैं। इसके लिए नैनीताल बैंक ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिश जारी किया हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

पदों का विवरण : नैनीताल बैंक में क्लर्क के 50 और मैनेजमेंट ट्रेनी के 50 पदों पर भर्ती को लेकर युवाओं से आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता :  अगर आपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री तो आप फटाफट आवेदन करें। 

आयु सीमा : आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष, जबकि अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित किया गया हैं।

चयन प्रक्रिया : नैनीताल बैंक के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन एग्जाम या इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा। इसकी जानकारी आप नोटिश से प्राप्त करें। 

ऐसे करें आवेदन : अगर आप नैनीताल बैंक में नौकरी करना चाहते हैं तो आप इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें। 

आवेदन की तिथि : नैनीताल बैंक के इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2022 तक निर्धारित किया गया हैं। 

नौकरी करने का स्थान : नैनीताल। 

पे-स्केल : 1990 - 47920 प्रतिमाह। 

नोटिश के लिए वेबसाइट : 

https://www.nainitalbank.co.in/pdf/Notification-Management-Trainees-Clerks.pdf

पटना : 30 अप्रैल को होगी बिहार बीपीएससी 67वीं की पीटी परीक्षा

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 30 अप्रैल 2022 को बिहार बीपीएससी 67वीं की पीटी परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसको लेकर बिहार लोक सेवा आयोग ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना जारी कर दी हैं। 

जो लोग बिहार बीपीएससी 67वीं की पीटी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें। बता दे की ये परीक्षा 30 अप्रैल रविवार को आयोजित की जाएगी।

बिहार लोक सेवा आयोग ने नोटिश जारी करते हुए कहा है की परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम उपयुक्त समय पर आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जारी कर दिया जाएगा। उम्मीदवार इस वेबसाइट पर नजर बनाये रखें।

मिली जानकारी के अनुसार इस बार बिहार लोक सेवा आयोग के 67वीं पीटी परीक्षा में करीब 6 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसमें महिला उम्मीदवारों की संख्या करीब 1.82 लाख है। इसके लिए आयोग तैयारी में जुटा हुआ हैं।

दिल्ली, गुरुग्राम, लखनऊ, मेरठ, जयपुर, भोपाल के लोग जानें आपको बजट से क्या मिला?

न्यूज डेस्क: केंद्र की मोदी सरकार ने आज देशभर के लिए बजट जारी किया हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज केंद्रीय बजट पेश करते हुए कहा कि आने वाले वर्ष में भारत के 9.27 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे की दिल्ली, गुरुग्राम, लखनऊ, मेरठ, जयपुर, भोपाल सहित देशभर के लोगों को इस बजट से क्या मिला।

दिल्ली, गुरुग्राम, लखनऊ, मेरठ, जयपुर, भोपाल के लोग जानें आपको बजट से क्या मिला?

आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) को मार्च 2023 तक बढ़ाया जाएगा। 

गारंटीड कवर को 50,000 करोड़ रुपये बढ़ाकर कुल कवर 5 लाख करोड़ रुपये किया जाएगा। 

नागरिकों की सुविधा बढ़ाने के लिए 2022-23 में ई-पासपोर्ट जारी किए जाएंगे। 

डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहित करने के लिए 75 डिजिटल बैंक स्थापित किए जाएंगे। 

रेलवे छोटे किसानों और एमएसएमई के लिए नए उत्पाद विकसित करेगा। 

बच्चों को पूरक शिक्षा प्रदान करने के लिए 1-कक्षा-1-टीवी चैनल लागू किया जाएगा। 

इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

कारपोरेट टैक्स को 18 फीसदी से घटाकर 15 फीसदी करने का प्रस्ताव किया गया हैं। 

रिजर्व बैंक डिजिटल रुपया 2022-23 में लागू करेगा।

एनपीएस में अब 10% की जगह 14% योगदान होगा। सरकारी कर्मचारियों के लिए NPS योजना में टैक्स छूट का दायरा बढ़ाया गया हैं। 

क्रिप्टो करेंसीसे होने वाली आमदनी पर अब 30% टैक्स लगेगा। इसके अलावा वर्चुअल करेंसी पर 1% TDS भी लगेगा।

एक राष्ट्र एक रजिस्टरीकरण पॉलिसी को लागू किया जाएगा। गांवों में ब्रॉड बैंड सर्विस को बढ़ावा दिया जाएगा।

चमड़े के सामान सस्ता होंगे। कपड़ा भी सस्ता होगा। मोबाइल चार्जर, मोबाइल लेंसेस सस्ता होगा। खेती का सामान सस्ता होगा। पॉलिश्ड हीरा सस्ता होगा।

मेरठ आर्मी स्कूल में 10वीं, 12वीं, स्नातक, पीजी के लिए भर्तियां

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के मेरठ से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मेरठ आर्मी स्कूल में 10वीं, 12वीं, स्नातक, पीजी के लिए भर्तियां निकली हैं। इसके लिए नोटिश भी जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। 

पदों का विवरण : आर्मी पब्लिक स्कूल, मेरठ कैंट ने पीआरटी, टीजीटी, पीजीटी, एलडीसी, असिस्टेंट लाइब्रेरियन, कंप्यूटर लैबरोटी टैक्नीशियन, अटेंडेंट और ड्राइवर के पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं।

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार 10वीं, 12वीं, स्नातक, पीजी, बीएड आदि निर्धारित किया गया हैं। 

आवेदन की तिथि : आर्मी पब्लिक स्कूल, मेरठ के इन पदों पर आप 20 फरवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन समाप्त हो जायेगा। 

ऐसे करें आवेदन : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आर्मी पब्लिक स्कूल मेरठ भर्ती 2022 के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट www.apsmeerut.com पर जाकर कर सकते हैं। 

नोटिश के लिए वेबसाइट लिंक : https://www.apsmeerut.com/notice/Advertisement%20lsb%20I.pdf

वेतनमान : नियमानुसार। 

नौकरी करने का स्थान : मेरठ, उत्तर प्रदेश।

देहरादून में 28 पदों पर निकली सरकारी भर्तियां, ऐसे करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: उत्तराखंड के देहरादून से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक देहरादून में 28 पदों पर सरकारी भर्तियां निकली हैं। जो लोग यहां सरकारी नौकरी करना चाहते हैं वो प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और ऑनलाइन के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। 

पदों का विवरण : उत्तराखण्ड सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन ने मत्स्य निरीक्षक के 28 पदों पर भर्ती को लेकर ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। 

ऐसे करें अप्लाई : इच्छुक उम्मीदवार https://sssc.uk.gov.in/files/Matsya_Nirakshak.pdf वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करें।  

योग्यता :  उत्तराखण्ड सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार स्नातक निर्धारित किया गया हैं।

आवेदन की तिथि : इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 मार्च 2022 तक निर्धारित किया गया हैं। आप जल्द से जल्द आवेदन करें।

चयन प्रक्रिया : उत्तराखण्ड सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन एग्जाम के द्वारा होगा।

कितनी होगी सैलरी : उत्तराखंड सरकार के नियमानुसार सैलरी मिलेगी। 

आधिकारिक वेबसाइट : https://sssc.uk.gov.in

आयु सीमा : 21 से 42 वर्ष।

नौकरी करने का स्थान : देहरादून, उत्तराखंड।

पटना : बिहार में इन कर्मचारियों को मिलेगा प्रमोशन, तैयारी शुरू

न्यूज डेस्क: बिहार में नौकरी करने वाले सरकारी कर्मचारियों के लिए राजधानी पटना से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को फरवरी महीने में प्रमोशन दिया जायेगा। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई हैं। 

खबर के अनुसार सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बिहार में सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को प्रमोशन देने की प्रक्रिया की जा रही हैं। इसके लिए बैठक भी किया जा चूका हैं। साथ ही साथ सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों से डेटा मांगा हैं।

बता दें की बिहार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई इस बैठक में तमाम विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव व सचिव को बुलाया गया था। इस बैठक में कर्मचारियों और अधिकारियों को प्रमोशन देने पर चर्चा की गई हैं।  साथ ही साथ दिशा निर्देश भी दिए गए हैं।

बिहार के सरकारी कर्मचारी लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे थें। सरकारी कर्मचारियों को अप्रैल 2019 से प्रमोशन पर लाभ नहीं मिल रहा था। अप्रैल 2019 में सरकार के विभागीय प्रोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक पर रोक लगा दी थी। अब राज्य में कर्मियों की रुकी प्रोन्नति की कवायद शुरू होने वाली हैं।

दिल्ली, लखनऊ, पटना, देहरादून सहित देशभर के 10वीं, 12वीं, स्नातक के लिए भर्तियां

न्यूज डेस्क: दिल्ली, लखनऊ, पटना, देहरादून सहित देशभर के 10वीं, 12वीं, स्नातक के लिए भर्तियां होने वाली हैं। ये भर्तियां ऑयल इंडिया लिमिटेड (Oil India) के द्वारा निकाली गई हैं। जो लोग यहां नौकरी करना चाहते हैं वो प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और आवेदन करें।

पदों का विवरण : ऑयल इंडिया लिमिटेड (Oil India) ने  62 ग्रेड III और V पदों के लिए देशभर के युवाओं से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता :  ऑयल इंडिया लिमिटेड (Oil India) के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार 10वीं, 12वीं, स्नातक निर्धारित किया गया हैं। 

आवेदन की तिथि : इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 फरवरी 2022 तक निर्धारित किया गया हैं।

आयु सीमा : ऑयल इंडिया लिमिटेड (Oil India) के पदों पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। आयु में छूट की जानकारी नोटिश से प्राप्त करें। 

चयन प्रक्रिया : ऑयल इंडिया लिमिटेड (Oil India) के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन एग्जाम के माध्यम से किया जायेगा। 

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑयल इंडिया लिमिटेड (Oil India) के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर आवेदन करें। 

आवेदन के लिए वेबसाइट :https://register.cbtexams.in/OIL/MultiplePosts/

आवेदन शुल्क : GEN/ OBC के लिए 200 रुपया, जबकि अन्य वर्ग के लिए कोई आवेदन शुल्क निर्धारित नहीं किया गया हैं। 

मुंबई, पुणे, नागपुर समेत महाराष्ट्र में 138 पदों पर निकली भर्तियां

न्यूज डेस्क: मुंबई, पुणे, नागपुर समेत महाराष्ट्र में 138 पदों पर भर्तियां निकली हैं। ये भर्तियां महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) के द्वारा निकाली गई हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिश भी जारी किया गया हैं। जो लोग यहां नौकरी करना चाहते हैं वो प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

पदों का विवरण : महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने 138 सहायक टाउन प्लानर पदो पर भर्ती को लेकर ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता  B.E, B.Tech, Diploma, Engineering, Graduate आदि निर्धारित किया गया हैं। 

आयु सीमा : महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष निर्धारित किया गया हैं।

आवेदन शुल्क : UR के लिए आवेदन शुल्क 394/- रुपया निर्धारित किया गया हैं। जबकि Reserved के लिए आवेदन शुल्क 294/- रुपया निर्धारित किया गया हैं।

चयन प्रक्रिया : महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन एग्जाम के माध्यम से किया जायेगा। 

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक उम्मीदवार महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन आवेदन करें। 

आवेदन के लिए वेबसाइट : https://mpsconline.gov.in/candidate

आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि : 21 फरवरी 2022

दिल्ली, लखनऊ, गुरुग्राम, मेरठ के लोग PAN Card में नाम और जन्म तिथि कैसे बदलें, जानिए

न्यूज डेस्क: दिल्ली, लखनऊ, गुरुग्राम, मेरठ सहित देशभर में कई लोग ऐसे हैं जिनके पैन कार्ड में नाम या जन्म तिथि गलत हैं। जिसके कारण लोगों को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे की आप PAN Card में नाम और जन्म तिथि कैसे बदल सकते हैं। 

खबर के अनुसार परमानेंट अकाउंट नंबर (PAN) कार्ड पर सही नाम और जन्मतिथि का होना बहुत जरूरी है। अगर ऐसा नहीं हैं तो आपको बैंक खाता खुलाने से लेकर लोन निकालने तथा आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने में परेशानी हो सकती हैं।

बता दें की अगर आपके PAN Card में नाम और जन्म तिथि गलत हैं तो आप घर बैठे इसमें सुधार कर सकते हैं। इसके लिए आपको ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करना होगा। हालांकि पैन कार्ड में नाम, जन्मतिथि में बदलाव मुफ्त में नहीं किया जायेगा। इसके लिए आपको 96 रुपये देने होंगे।

दिल्ली, लखनऊ, गुरुग्राम, मेरठ के लोग PAN Card में नाम और जन्म तिथि कैसे बदलें, जानिए?

1 .वेबसाइट https://www.onlineservices.nsdl.com/paam/endUserRegisterContact.html पर जाएं।

2 .इसके बाद 'Changes or Correction in existing PAN Data/Reprint of PAN Card' को चुनें।

3 .अब आप नाम, जन्मतिथि, ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर और मौजूदा पैन नंबर भरें। 

4 .अब आप ऑनलाइन के द्वारा शुल्क जमा करें। 

5 .अब 'आधार कार्ड' के नीचे वाले बॉक्स में 'Authenticate' विकल्प पर क्लिक करें। 

6 .अब आधार पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा उसे डालकर सब्मिट करें। 

7 .इसके बाद आपको फॉर्म पीडीएफ फॉर्मेट में मिलेगा। जिसे डाउनलोड कर प्रिंट कर लें। 

8 .इसके बाद इसे आधार कार्ड के साथ NSDL e-Gov ऑफिस, बिल्डिंग -1, 409-410, चौथी मंजिल, बाराखंभा रोड, नई दिल्ली, पिन: 110001 पर भेजें। कुछ दिन के बाद नया पैन बनकर आपके घर पर आ जायेगा। 

पटना, बेगूसराय, मुंगेर, सीवान, सुपौल के लोग बनाये ई-श्रम कार्ड, मिलेगा 2 लाख का बीमा

न्यूज डेस्क: पटना, बेगूसराय, मुंगेर, सीवान, सुपौल सहित किसी भी जिले में रहने वाले लोग जल्द से जल्द ई-श्रम कार्ड बनवा लें। इस कार्ड की मदद से आपको कई तरह के सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। साथ ही साथ दो लाख तक मुफ्त बीमा भी दिया जायेगा।

खबर के अनुसार ई-श्रम कार्ड केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही एक ऐसी योजना हैं। जिस योजना के तहत असंगठित छेत्र में काम करने वाले लोगों का डाटा तैयार किया जा रहा हैं। ताकि इन्हे किसी भी योजनाओं का लाभ सीधा पहुंचाया जा सकें। 

किसे मिलेगा लाभ : वैसे लोग जो रिक्शा चालक हैं,  वेल्डिंग वर्कर, मजदूर, ईंट भट्ठा मजदूर, कुली, ठेला लगाने वाला,  हॉकर, नर्स, वार्डबॉय,चाय वाला, मूर्तिकार, पंचर बनाने वाला, दुकान के क्लर्क, सफाई कर्मचारी, गार्ड, ब्यूटी पार्लर वर्कर, प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन,, मछुआरा,  नाई, मोची, दर्जी, बढ़ई, खदान मजदूर, सेल्समैन, हेल्पर, ऑटो ड्राइवर, ड्राइवर, डेयरी वाले, पेपर  आया, मंदिर के पुजारी आदि का काम करते हैं वो श्रम कार्ड बनवा सकते हैं। 

क्या मिलेगा लाभ : अगर किसी हादसे ये लोग शारीरिक रूप से विकलांग हो जाते हैं तो ऐसी स्थिति में सरकार आर्थिक मदद के रूप में 2 लाख रुपए देती है। साथ ही साथ इन्हे कई तरह से योजनाओं का लाभ भी दिया जाता हैं।

ऐसे करें आवेदन : आप आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर जाएं और ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करें। आवेदन के लिए आपके पास आधार कार्ड, बैंक खाता और मोबाइल नंबर होनी चाहिए।

गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, जानें दिल्ली, गुरुग्राम, मेरठ, लखनऊ, आगरा में नया रेट

न्यूज डेस्क: देशभर के लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक तेल कंपनियों ने आज कमर्शियल गैस की कीमतों में कटौती की है। तेल कंपनी इंडियन ऑयल (IOC) ने 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 91.5 रुपये सस्ता किये हैं।

हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में किसी तरह के कोई बदलाव नहीं किये गए हैं। घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत में हर महीने की पहली तारीख को बदलाव होता है। लेकिन इस बार भी तेल कंपनियों ने इसके दाम में ना ही बढ़ोत्तरी की हैं और ना ही इसे सस्ता किया हैं। 

वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर के कीमतों में कटौती के बाद नई दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले गैस सिलिंडर का नया रेट 1907 रुपए हो गया हैं। जबकि राजधानी दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत बिना किसी बदलाव के 899.5 रुपये पर स्थिर हैं। 

घरेलू गैस सिलेंडर के रेट :

दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर के रेट: ₹ 899.50 /14.2 KG

गुरुग्राम में घरेलू गैस सिलेंडर के रेट: ₹ 908.50 /14.2 KG

मेरठ में घरेलू गैस सिलेंडर के रेट: ₹ 897.50 /14.2 KG

लखनऊ में घरेलू गैस सिलेंडर के रेट: ₹ 937.50 /14.2 KG

आगरा में घरेलू गैस सिलेंडर के रेट: ₹ 912.50 /14.2 KG

ऐसे करें गैस सिलेंडर का रेट चेक: बता दें की वेबसाइट https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx पर कंपनियां हर महीने गैस सिलेंडर का नए रेट्स जारी करती हैं। आप ऑनलाइन के द्वारा गैस सिलेंडर का नया रेट जान सकते हैं।

पटना : बिहार में सभी संविदा कर्मियों की बनेगी सर्विस बुक, जानिए

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में संविदा पर नौकरी करने वाले कर्मियों के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया हैं। नीतीश सरकार इन कर्मियों के लिए सर्विस बुक बनाने जा रही हैं। इससे संविदा कर्मियों को काफी फायदा होगा।

खबर के अनुसार साढ़े चार लाख से ज्यादा संविदा कर्मियों का सर्विस बुक बनाया जायेगा। इसमें संविदा कर्मियों की तमाम जानकारी होगी जिसमें नाम पते के साथ नियोजन की तारीख से लेकर छुट्टी तक की जानकारी दर्ज रहेगी। यह सर्विस बुक पांच साल में अपडेट होता रहेगा।

बता दें की सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सभी विभागों के प्रमुख, डीजीपी, प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम को इससे संबंधित आदेश जारी किया गया है। साथ ही साथ सविदा कर्मियों के सर्विस बुक जल्द से जल्द तैयार करने को कहा गया हैं।

मिली जानकारी के अनुसार इस सर्विस बुक में संविदा कर्मियों के नाम, पता, पिता का नाम, नियोजित पद, नियोजन की तारीख, जन्मतिथि, आधार नंबर, अवकाश आदि की जानकारी रहेगी। शादीशुदा होने पर सेवा पुस्तिका में पति या पत्नी का भी नाम दर्ज करना होगा। 

पटना, भागलपुर, नालंदा समेत सभी जिलों में तैनात सरकारी कर्मियों को मिलेगा प्रमोशन

न्यूज डेस्क: बिहार में नौकरी करने वाले सरकारी कर्मियों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना, भागलपुर, नालंदा समेत सभी जिलों में तैनात सरकारी कर्मियों को प्रमोशन का लाभ दिया जायेगा। इसको लेकर तैयारी शुरू हो चुकी हैं।

खबर के अनुसार नीतीश सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राज्य के अधिकारियों और कर्मियों को प्रमोशन देने की तैयारी कर रही हैं। इसको लेकर विकास आयुक्त अतुल प्रसाद की अध्यक्षता में सोमवार को एक बैठक भी किया गया हैं।

बता दें की  राज्य सरकार के अधिकारी और कर्मचारी प्रमोशन को लेकर काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अब इन कर्मियों का इंतजार जल्द से जल्द पूरा होने वाला हैं। क्यों की बिहार सरकार के संबंधित विभाग इसकी तैयारी कर रही हैं।

मिली जानकारी के अनुसार सामान्य प्रसाशन विभाग ने राज्य के सभी विभागों से 30 फरवरी तक अलग-अलग सेवाओं से संबंधित कैडर और ब्रेड में मौजूद अनुसूचित जाति एवं जनजाति के कर्मियों का पूरा आंकड़ा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। बहुत जल्द राज्य सरकार के कर्मचारियों को प्रमोशन का लाभ मिलना शुरू हो जायेगा। 

बेगूसराय के एक छात्र ने निकाली गूगल में गलती, कंपनी देगी लाखों का इनाम

न्यूज डेस्क: बिहार के बेगूसराय से एक अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बेगूसराय के एक छात्र ने दुनिया की सबसे बड़ी सर्च इंजन कंपनी में एक गलती निकाली हैं। गूगल ने भी अपने इस गलती को माना हैं तथा इस छात्र को लाखों के इनाम देने का ऐलान किया हैं।

बता दें की गूगल में इस गलती को निकालने का यह कारनामा बेगूसराय के छात्र ऋतुराज चौधरी ने किया है। ऋतुराज चौधरी फिलहाल आइआइटी मणिपुर में बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र हैं तथा साइबर सिक्योरिटी विषय पर अलग से शोध कर रहे हैं।

उन्होंने गूगल को बताया की कि उसकी साइट में बड़ी चूक है और इसका फायदा कोई भी ब्लैक हैट हैकर उठा सकता है। उन्होंने इसके लिए गूगल को रिपोर्ट की थी। गूगल ने इस बेगूसराय के छात्र का नाम अपने रिसर्चर की सूची में डालते हुए उसे गूगल हाल आफ फेम अवार्ड से नवाजा है।

बता दें की ऋतुराज बेगूसराय शहर के सब्जी मंडी रोड मुंगेरीगज निवासी राकेश कुमार चौधरी और सुनीता जायसवाल के पुत्र हैं। इनके पिता एक आभूषण व्यवसायी हैं। गूगल ऋतुराज चौधरी को कंपनी की ओर से 31 हजार डालर से अधिक का इनाम मिलेगा।

बिहार में बनने जा रहा 5 एक्सप्रेस-वे, पटना, नालंदा, पूर्णिया, दरभंगा समेत 38 जिलों को फायदा

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक केंद्र सरकार बिहार में पांच नए एक्सप्रेस-वे का निर्माण करने जा रही हैं। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई हैं। इससे बिहार के सभी 38 जिलों में फायदा होगा।

खबर के अनुसार औरंगाबाद-जयनगर एक्सप्रेस-वे, रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस-वे, पटना-कोलकाता एक्सप्रेस-वे, बक्सर- भागलपुर एक्सप्रेस-वे के बाद अब वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेस-वे को मंजूरी दी गई हैं। ये सभी एक्सप्रेस-वे बिहार के कई जिलों से होकर गुजरेगी।

बिहार में बनने जा रहा 5 एक्सप्रेस-वे, पटना, नालंदा, पूर्णिया, दरभंगा समेत 38 जिलों को फायदा?

औरंगाबाद-जयनगर एक्सप्रेस-वे: यह पटना, गया, औरंगाबाद, जहानाबाद, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा व मधुबनी समेत 8 जिलों से होकर गुजरेगी। 

रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस-वे: यह पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, सारण, पटना, बिहारशरीफ, शेखपुरा, जमुई और बांका जिलों से होकर गुजरेगी।

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेस-वे: बता दें की पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को ही भागलपुर से जोड़ा जाएगा यह बिहार के बक्सर, पटना और भागलपुर को जोड़ेगा।

गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे: यह गोपालगंज,  सीवान, छपरा, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, पूर्णिया, किशनगंज होते हुए सिलीगुड़ी जाएगा। 

पटना-कोलकाता एक्सप्रेस-वे: यह पटना (बख्तियारपुर), नालंदा (बिहारशरीफ), शेखपुरा, जमुई (सिकंदरा और चकाई), बांका के कटोरिया होते हुए गुजरेगी। 

वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेस-वे: यह एक्सप्रेस-वे बिहार के कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और गया जिले से होकर गुजरेगी। 

लखनऊ, गोरखपुर, मेरठ, आगरा समेत प्रदेशभर में 1502 पदों पर भर्तियां

न्यूज डेस्क: लखनऊ, गोरखपुर, मेरठ, आगरा समेत प्रदेशभर में 1502 पदों पर भर्तियां होने वाली हैं। इसके लिए उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ने होने अधिकारियों वेबसाइट पर नोटिश जारी किये हैं और युवाओं से ऑनलाइन के द्वारा आवेदन मांगे हैं। 

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2022 तक हैं। 

पदों का विवरण : जारी नोटिफिकेशन के अनुसार  क्लस्टर समन्वयक, लेखाकार, प्रबंधक, कार्यकारी के 1502 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार  B.E, B.Sc, B.Tech, BCA, Diploma, Engineering, Graduate, M.Sc, Master Degree आदि निर्धारित किया गया हैं। 

ऐसे करें आवेदन : अगर आप इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं तो आप वेबसाइट https://sams.co.in/ पर जा कर नोटिश को पढ़ें और ऑनलाइन के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। ऑनलाइन आवेदन 25 फरवरी को शुरू हो गया हैं। 

वेतनमान : इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को नियमानुसार प्रतिमाह की दर से वेतन का लाभ दिया जायेगा। इसकी जानकारी आप नोटिश से मिल जाएगी। 

नौकरी करने का स्थान : लखनऊ, गोरखपुर, मेरठ, आगरा समेत प्रदेशभर। 

पटना में सरस्वती पूजा को लेकर गाइडलाइन जारी, जुलूस व डीजे पर बैन

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना जिला प्रशासन ने सरस्वती पूजा को लेकर कोरोना की नई गाइडलाइन जारी की हैं। इस गाइडलाइन के अनुसार पटना के लोग सरस्वती पूजा का आयोजन कर सकते हैं।

खबर के अनुसार पांच फरवरी को पटना जिला प्रशासन ने सरस्वती पूजा आयोजित करने की इजाजत दे दी है। लेकिन कार्यक्रम का आयोजन कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए छोटे पैमाने पर होगा। इसको लेकर निर्देश दिए गए हैं।

बता दें की प्रशासन ने सरस्वती पूजा कार्यक्रम में जुलूस व डीजे पर बैन लगा दिया हैं। साथ ही साथ कहा है की पूजा में अधिकतम 50 लोग ही भाग ले सकेंगे और मूर्ति विसर्जन के लिए जुलूस निकालने की इजाजत नहीं दी जाएगी। वहीं कृत्रिम तालाब में ही मूर्ति विसर्जित किया जायेगा। 

प्रशासन ने कहा है की किसी भी मोहल्ले या हॉस्टल परिसर में मूर्ति स्थापित करने की सूचना एसडीओ कार्यालय या नजदीक के थाने को देनी होगी। वहीं धार्मिक स्थल और स्कूल-कॉलेज में  सार्वजनिक रूप से पूजा की अनुमति नहीं होगी। हालांकि छोटे स्तर पर सशर्त पूजा की जा सकती है।

पटना, बेगूसराय, पूर्णिया सहित 36 जिलों में मिले कोरोना के नए मरीज, जानिए

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के पटना, बेगूसराय, पूर्णिया सहित 36 जिलों में कोरोना के नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इसकी जानकारी खुद बिहार स्वास्थ्य विभाग के द्वारा दी गई हैं।

खबर के अनुसार पिछले 24 घंटे के अंदर राज्य में 1 लाख 01 लाख 917 सैंपल की जांच की गयी। जिसमे 1000 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई हैं। इससे वर्तमान में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 5081 हो गई हैं। इस दौरान 2223 संक्रमित मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।

पटना, बेगूसराय, पूर्णिया सहित 34 जिलों में मिले कोरोना के नए मरीज, जानिए?

पटना में कोरोना के 109 नए संक्रमित मरीज मिले। 

 बेगूसराय में कोरोना के 100 नये संक्रमित मरीज मिले। 

अररिया में 16, अरवल में 3 नए कोरोना संक्रमित मिले। 

वैशाली में 34 और पश्चिमी चंपारण में 31 नए कोरोना मरीज मिले।

औरंगाबाद में 3, बांका में 13, भागलपुर में 13 संक्रमित मरीज मिले। 

भोजपुर में 15, बक्सर में 19, दरभंगा में 18 नए कोरोना संक्रमित मिले। 

पूर्वी चंपारण में 9, गया में 2, गोपालगंज में 23 नए कोरोना संक्रमित मिले। 

जमुई में 11, जहानाबाद में 2, कटिहार में 18, किशनगंज में 3 नए संक्रमित मिले। 

लखीसराय में 3, मधेपुरा में 32, मधुबनी में 23, मुंगेर में 12, मुजफ्फरपुर में 8 नए संक्रमित मिले। 

नालंदा में 10, नवादा में 2, पूर्णिया में 61, रोहतास में 17, सहरसा में 22, समस्तीपुर में 27 नए संक्रमित मिले। 

सारण में 39, शेखपुरा में 7, शिवहर में 5, सीतामढ़ी में 5, सीवान में 9, सुपौल में 10 नए संक्रमित मरीज मिले। 

पटना, बक्सर, नालंदा सहित सभी जिलों में आज से इंटर की परीक्षा, इन बातों का रखें ध्यान

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना, बक्सर, नालंदा सहित सभी जिलों में आज से इंटर की परीक्षा शुरू होने वाली हैं। बोर्ड ने इसको लेकर पूरी तैयारी कर ली हैं। साथ ही साथ दिशा निर्देश भी जारी किये हैं।

खबर के अनुसार नकल मुक्त परीक्षा कराने के लिए बोर्ड ने सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और वीडियोग्राफी से निगरानी करने के आदेश दिए हैं। साथ ही साथ सभी एग्जाम केंद्रों पर धारा 144 लागू की गई हैं और पुलिस भी तैनात किये गए हैं।

बता दें की सभी एग्जाम केंद्रों पर 10 मिनट पहले तक परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। बिहार बोर्ड ने परीक्षार्थियों को जूता-मोजा पहन कर परीक्षा देने की अनुमति दी है। हालांकि नकल को रोकने के लिए तीन बार तलासी ली जाएगी।

पटना, बक्सर, नालंदा सहित सभी जिलों में आज से इंटर की परीक्षा, इन बातों का रखें ध्यान?

1 .अगर किसी छात्र के एडमिट कार्ड के फोटो की त्रुटि हो तो आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि पास रखें। 

2 .एग्जाम केंद्र पर आप मास्क लगाकर जाये। 

3 .मोबाइल फोन,  ब्लूट्रूथ, ईयरफोन या किसी भी तरह के इलेक्ट्रानिक गैजेट्स लेकर ना जाये। 

4 .सभी विद्यार्थी अपने साथ  प्रवेश पत्र, नीले या काले रंग के पेन लेकर जाये। 

5 .आप 10 मिनट पहले ही एग्जाम केंद्र पर पहुंचे।

लखनऊ, मेरठ समेत प्रदेशभर में सबको लग गई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश के लखनऊ, मेरठ समेत प्रदेशभर में सबको कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग गई हैं। इसकी जानकारी यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी हैं। 

खबर के अनुसार सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद ट्वीट कर जानकारी देते हुए कहा है की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में यूपी में शत-प्रतिशत जनसंख्या को कोविड वैक्सीन की पहली डोज का सुरक्षा कवच दिया जा चुका है। 

बता दें की कोरोना महामारी को रोकने के लिए यूपी में युद्धस्तर पर कोरोना का टीका लगाया जा रहा हैं। उत्तर प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग गई है। इससे कोरोना से लड़ने में मदद मिलेगी।

मिली जानकारी के अनुसार जैसे-जिसे लोगों को कोरोना वैक्सीन लग रही हैं वैसे-वैसे यूपी में कोरोना की रफ़्तार में भी कमी आ रही हैं। बता दें की यूपी में 100% वयस्क आबादी को कोरोना की पहली खुराक मिल चुकी है तो 70 फीसदी लोगों को दोनों टीके लग चुके हैं। 

पटना, भागलपुर समेत सभी जिलों में स्कूल, कॉलेज, कोचिंग खोलने की तैयारी

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार कमी देखि जा रही हैं। जिसके कारण पटना, भागलपुर समेत सभी जिलों में स्कूल, कॉलेज, कोचिंग खोलने की तैयारी चल रही हैं। हालांकि राज्य में 6 फरवरी तक कोरोना की पाबंदियां लागू हैं। 

खबर के अनुसार बिहार में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की गति कम होने से बिहार के शैक्षणिक संस्थान 6 फरवरी से खोले जा सकते हैं। हालांकि इसपर अंतिम फैसला नीतीश सरकार की लेनी हैं और सरकार की ओर से अभी तक कोई सूचना जारी नहीं की गई हैं। 

बता दें की नीतीश सरकार 6 फरवरी को कोरोना की स्थिति को देखते हुए स्कूल, कॉलेज, कोचिंग खोलने की अनुमति दे सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बिहार के सभी सरकारी व निजी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग व अन्य शैक्षणिक संस्थानों को 7 फरवरी से खुलने की सम्भावना हैं।

वहीं शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी से 7 फरवरी से स्कूल खोले जाने की तैयारी को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा की शिक्षा विभाग की मंशा है कि राज्य के शिक्षण संस्थान खुलें। लेकिन बच्चों के स्वास्थ्य को जोखिम में डालकर हम स्कूल चलाना नहीं चाहते।

रायगढ़ में 18 पदों पर निकली भर्तियां, नोटिश हुआ जारी

न्यूज डेस्क: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से अच्छी खबर आ रही हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए रायगढ़ में 18 पदों पर वैकेंसी निकली हैं। यह वैकेंसी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा निकाली गई हैं। इसके लिए नोटिश भी जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार नोटिश को पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

पदों का विवरण : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सलाहकार,प्रयोगशाला तकनीशियन, मेडिकल अधिकारी, काउंसलर के 18 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार स्नातक, नर्सिंग, एमबीबीएस आदि निर्धारित किया गया हैं। 

चयन प्रक्रिया : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिश देखें। 

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन करें। 

आधिकारिक वेबसाइट : https://raigarh.gov.in/en/notice_category/recruitment/

आवेदन शुल्क : UR / OBC के लिए आवेदन शुल्क 400/- रुपये, जबकि ST / SC के लिए आवेदन शुल्क 200/- रुपये निर्धारित हैं। 

आवेदन की अंतिम तिथि : 14 फरवरी 2022

नौकरी करने का स्थान : रामगढ़।

रांची, देवघर, बोकारो सहित सभी जिलों में आज से खुलेंगे स्कूल

न्यूज डेस्क: झारखंड की राजधानी रांची से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक झारखण्ड में कोरोना महामारी के कारण लंबे समय से बंद स्कूल आज से खोले जाएंगे। इसकी जानकारी झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री ने दी हैं। 

मंत्री ने कहा है की रांची, पूर्वी सिंहभूमि, बोकारो, चित्रा, देवघर, सरायकेला और सिमडेगा में 9वीं से ऊपर के छात्रों के लिए स्कूल खोले जाएंगे। जबकि झारखण्ड के अन्य 17 जिलों में पहली से 12वीं तक के छात्रों के स्कूल खोले जाएंगे। एक फरवरी से इनका ऑफलाइन क्लास शुरू किया जायेगा।

बता दें की शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने शनिवार को आपदा प्रबंधन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में कोरोना की स्थिति पर चर्चा किया गया। साथ ही साथ राज्य में स्कूल खोलने की मंजूरी भी दी गई।

अधिकारियों की इस बैठक के बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बी गुप्ता ने जानकारी देते हुए कहा की अभी राज्य के 17 जिलों में  ही पहली से 12वीं तक के छात्रों की कक्षाएं शुरू की जाएगी। जबकि अन्य जिलों में कोरोना की स्थिति को देखते हुए 9वीं से ऊपर के छात्रों को स्कूल बुलाया जायेगा।

इंग्लैंड को हराने के बाद भारत आ रही वेस्टइंडीज की टीम, देखें शेड्यूल

खेल समाचार: इंग्लैंड को हराने के बाद वेस्टइंडीज की टीम भारत के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी-20 खेलने के लिए भारत आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक कायरन पोलार्ड की अगुवाई में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को टी20 सीरीज में 3-2 से मात दी हैं और अब भारत से टक्कर के लिए टीम तैयार हैं।

वहीं रोहित शर्मा की अगुआई में भारतीय टीम भी वेस्टइंडीज को धूल चटाने के लिए तैयार बैठी हैं। बता दें की 6 फरवरी से भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच अहमदाबाद में खेला जायेगा। वहीं वेस्टइंडीज के कप्तान कायरन पोलार्ड ने भारत में बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद जताई। 

पोलार्ड ने इंग्लैंड को हराने के बाद कहा है की हमारे पास टी-20 और वनडे फॉर्मेट के कुछ अच्छे खिलाड़ी हैं। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में हमने नए टैलेंट खोजे हैं। हमारी टीम भारत के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन को जारी रखना चाहेगी।

वनडे सीरीज का शेड्यूल। 

6 फरवरी 2022 :  पहला वनडे, अहमदाबाद। 

9 फरवरी 2022 : दूसरा वनडे, अहमदाबाद। 

11 फरवरी 2022 : तीसरा वनडे, अहमदाबाद। 

टी20 सीरीज का शेड्यूल। 

16 फरवरी 2022 : पहला टी20, कोलकाता। 

18 फरवरी 2022 : दूसरा टी20, कोलकाता। 

20 फरवरी 2022 : तीसरा टी20, कोलकाता।