HappyNews@ Media Team

This channel publishes all kinds of news related to the world.you will always be grateful if you always keep such a relationship with me.

HappyNews @ Science and Technology

Click here for every news from science and stay with HappyNews.

Happy News @ प्रेरक विचार

Click here for a relayed news with a motivational idea and stay with HappyNews.

HappyNews @ Politics

Click here for news related to politics and stay with HappyNews.

HappyNews @ Lifestyle and Relationship

Click here for the motive thought with image and stay with HappyNews.

यूपी-बिहार से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द, यहां देखिये पूरी लिस्ट

न्यूज डेस्क: ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी-बिहार से चलने वाली कई ट्रेनें एक दिसंबर से नहीं चलेगी। क्यों की कोहरे के कारण रेलवे ने इन ट्रेनों के परिचालन को रद्द करने का फैसला किया हैं।

रेलवे द्वारा मिली जानकारी के अनुसार कोहरे के समय ये ट्रेनें हमेशा लेट रहती हैं। साथ ही साथ इसका परिचालन समय पर नहीं हो पाता हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए इन ट्रेनों के परिचालन को रद्द किया गया हैं। इसको लेकर दिशा निर्देश भी जारी किये गए हैं।। 

यूपी-बिहार से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द, यहां देखिये पूरी लिस्ट?

ट्रेन नंबर 05624: कामाख्या-भगत की कोठी 3 दिसंबर से 25 फरवरी तक रद्द रहेगी। 

ट्रेन नंबर 05162 : बनारस-मुजफ्फरपुर एक दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द रहेगी। 

ट्रेन नंबर 05161: मुजफ्फरपुर-बनारस 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द रहेगी। 

ट्रेन नंबर 03429 : मालदा टाउन-आनंद विहार तीन दिसंबर से 25 फरवरी तक रद्द रहेगी। 

ट्रेन नंबर 03430: आनंद विहार-मालदा टाउन 4 दिसंबर से 26 फरवरी तक रद्द रहेगी। 

ट्रेन नंबर 04004 : नई दिल्ली-मालदा टाउन 2 दिसंबर से 27 फरवरी तक रद्द रहेगी 

ट्रेन नंबर 04003: मालदा टाउन-नई दिल्ली 4 दिसंबर से एक मार्च तक रद्द रहेगी। 

ट्रेन नंबर 02988 : अजमेर-सियालदह 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द रहेगी। 

ट्रेन नंबर 02987: सियालदह-अजमेर 2 दिसंबर से एक मार्च तक रद्द रहेगी। 

ट्रेन नंबर 01106: झांसी-कोलकाता 3 दिसंबर से 25 फरवरी तक रद्द रहेगी। 

ट्रेन नंबर 01105 : कोलकाता-झांसी 5 दिसंबर से 27 फरवरी तक रद्द रहेगी। 

ट्रेन नंबर 05483: अलीपुरद्वार-दिल्ली 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द रहेगी। 

ट्रेन नंबर 05484 : दिल्ली-अलीपुरद्वार 3 दिसंबर से दो मार्च तक रद्द रहेगी। 

ट्रेन नंबर 05909 : डिब्रूगढ़-लालगढ़ 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द रहेगी। 

ट्रेन नंबर 05910 : लालगढ़-डिब्रूगढ़ 4 दिसंबर से तीन मार्च तक रद्द रहेगी

ट्रेन नंबर 02325 : कोलकाता-नांगलडैम 2 दिसंबर से 24 फरवरी तक रद्द रहेगी। 

ट्रेन नंबर 02326 : नांगलडैम-कोलकाता 4 दिसंबर से 26 फरवरी तक रद्द रहेगी। 

ट्रेन नंबर 02357: कोलकाता-अमृतसर 30 नवंबर से 26 फरवरी तक रद्द रहेगी। 

ट्रेन नंबर 02358: अमृतसर-कोलकाता 2 दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द रहेगी। 

ट्रेन नंबर 03429: मालदा टाउन-आनंद विहार 3 दिसंबर से 25 फरवरी तक रद्द रहेगी। 

ट्रेन नंबर 03430: आनंद विहार-मालदा टाउन 4 दिसंबर से 26 फरवरी तक रद्द रहेगी। 

ट्रेन नंबर 02358: अमृतसर-कोलकाता दो दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द रहेगी। 

पटना और नालंदा में मिले कोरोना के नए संक्रमित मरीज, रहें सावधान

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 27 नवंबर को बिहार के पटना और नालंदा में कोरोना के नए संक्रमित मरीज मिले  हैं। इसकी जानकारी खुद बिहार स्वास्थ्य विभाग के द्वारा दी गई हैं।

खबर के अनुसार पटना में कोरोना के चार नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि नालंदा में कोरोना के एक नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इसतरह से बिहार में कोरोना के कुल 5 नए मरीज मिले हैं। वहीं राज्य के अन्य जिलों में एक भी नए संक्रमित मरीज नहीं मिले हैं।

आपको बता दें की राज्य में पांच कोरोना पॉजिटिव मिलने के साथ ही यहां कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 40 हो गई हैं। इसलिए लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। साथ ही साथ कोरोना गाइडलाइन के नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करना चाहिए।

विगत 24 घंटे में यहां कुल 1,64,104 सैम्पल की कोरोना जांच हुई है। जिसमे पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। जबकि पहले से कोरोना संक्रमित तीन मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। इसतरह से राज्य में स्वस्थ मरीजों का आंकड़ा 7,16,513 हो गया हैं। 

दिल्ली, गुरुग्राम, पटना के लोग लंबाई से जानें शरीर का वजन : हेल्थ रिपोर्ट

हेल्थ रिपोर्ट: दिल्ली, गुरुग्राम, पटना सहित देश के कई शहरों में रहने वाले लोगों को वजन बढ़ने की समस्या हो रही हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग व्यायाम और जिम का सहारा ले रहें हैं, लेकिन फिर भी कई लोगों के शरीर का वजन कम नहीं हो रहा हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे की लंबाई के अनुसार इंसान के शरीर का वजन कितना होना चाहिए।

दिल्ली, गुरुग्राम, पटना के लोग लंबाई से जानें शरीर का वजन। 

आपकी लंबाई चार फीट 10 इंज है तो आपका वजन 41 से 52 किलोग्राम होना चाहिए

आपकी लंबाई पांच फीट है तो आपका वजन 44 से 55.7 किलोग्राम के बीच होना चाहिए।

आपकी लंबाई पांच फीट दो इंच है तो आपका वजन 49 से 63 किलोग्राम के बीच होना चाहिए।

आपकी लंबाई पांच फीट चार इंच है तो आपका वजन 49 से 63 किलोग्राम के बीच होना चाहिए।

आपकी लंबाई पांच फीट छह इंच है तो आपका वजन 53 से 67 किलोग्राम के बीच होना चाहिए।

आपकी लंबाई पांच फीट आठ इंच है तो आपका वजन 56 से 71 किलोग्राम तक होना चाहिए।

आपकी लंबाई पांच फीट दस इंच है आपका वजन 59 से 75 किलोग्राम के बीच होना चाहिए।

आपकी लंबाई छह फीट है तो आपक सामान्य वजन 63 से 80 किलो के बीच होना चाहिए।

आपको बता दें की लंबाई के अनुसार आपका वजन इसतरह का हैं तो आप स्वस्थ हैं और ये वजन आपके सेहत के लिए बेहतर हैं।

पटना ज्योतिष : सोमवार को इस समय करें भगवान शिव की पूजा, बरसेगी कृपा

धर्म डेस्क: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सोमवार का दिन भगवान शिव का दिन होता हैं। इस दिन लोग पूरे विधि विधान के साथ भगवान शिव की आराधना करते हैं। इससे इंसान के जीवन पर शिव की कृपा बनी रहती हैं और इंसान को समृद्धि प्राप्त होती हैं। 

पटना के ज्योतिष की मानें तो भगवान शिव सभी देवी देवताओं में सबसे बड़े हैं। उनकी कृपा से ही दुनिया चलती हैं। उनकी पूजा करने से इंसान के दैनिक जीवन में खुशहाली आती हैं और इंसान को सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त होती हैं।

इस समय करें भगवान शिव की पूजा : सुबह 7 से 9 बजे के बीच भगवान शिव की पूजा करना सबसे लाभकारी साबित होगा।

भगवान शिव के मंत्र। 

ॐ नमः शिवाय।

नमो नीलकण्ठाय।

ॐ पार्वतीपतये नमः।

ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।

ॐ नमो भगवते दक्षिणामूर्त्तये मह्यं मेधा प्रयच्छ स्वाहा।

रांची, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग में जमीन का कागज निकालें, ये है तरीका

न्यूज डेस्क: झारखंड के रांची, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग में रहने वाले लोग अगर अपने जमीन का कागज निकालना चाहते  इसे ऑनलाइन के द्वारा निकाल सकते हैं। क्यों की झारखंड सरकार ने जमीन के कागजात निकालने की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दी हैं। 

रांची, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग में जमीन का कागज निकालें, ये है तरीका?

1 .जमीन के कागज को निकालने के लिए आप झारखंड सरकार के राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करें। 

2 .आधिकारिक वेबसाइट https://jharbhoomi.nic.in/jhrlrmsmis/MISROR/DistrictMap.aspx पर जानें के बाद आप अपने जिले के नाम पर क्लिक करें। 

3 .अब आपको अपने ब्लॉक के नाम पर क्लिक करना होगा। 

4 .आप आपको मौजा का नाम चुनना होगा। 

5 .अब आप मौजा के समस्त खातों को खेसरा संख्या के अनुसार देख सकते हैं। साथ ही साथ इसे डाउनलोड इसका प्रिंट निकाल सकते हैं। 

आपको बता दें की ऑनलाइन के द्वारा जमीन का निकाला गया कागज सभी जगह पर मान्य होता हैं। इसका इस्तेमाल आप कोर्ट में या फिर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए कर सकते हैं।

पटना : कोरोना के नए वेरियंट से दहशत, बिहार में दिशा निर्देश जारी

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना के नए वेरियंट मिलने से दुनियाभर में दशहत का महौल हैं। कोरोना ने एकबार फिर लोगों की टेंशन बढ़ा दी हैं। इसी को देखते हुए बिहार सरकार भी अलर्ट हो गई हैं।

खबर के अनुसार कोरोना के नए वेरियंट ओमिक्रोन पर CM नीतीश कुमार ने हाई लेवल मीटिंग की हैं। इस मीटिंग में उन्होंने इसपर विस्तार से चर्चा की। साथ ही साथ कई तरह के दिशा निर्देश भी दिए ताकि बिहार में किसी तरह की कोई समस्या ना हो। 

आपको बता दें की CM नीतीश ने कहा कि कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के संभावित खतरे को देखते हुए राज्य में पूरी सतर्कता बरती जाये। साथ ही साथ विदेश से बिहार आने वाले सभी लोगों पर नजर रखी जाये और कोरोना जांच पॉजिटिव आने पर नये कोरोना वेरिएंट ओमिक्रोन का पता लगाए।

सीएम ने कहा की राज्य के सभी जिलों में ये सुनिश्चित करें की लोग कोरोना गाइडलाइन के नियमों का पालन करें। साथ ही साथ उन्होंने कहा की कोरोना टीका का दूसरा डोज लेने का निर्धारित समय जिन लोगों का पूर्ण हो गया है, उनका टीकाकरण तेजी से कराएं।

कोरोना संकट : पटना एयरपोर्ट पर हर यात्री की होगी कोरोना जांच

न्यूज डेस्क: बिहार के पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोट के मुताबिक कोरोना के नए वेरियंट मिलने से दुनिया में हड़कंप मचा हुआ हैं। इसी को देखते हुए बिहार स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट पर हैं तथा लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही हैं।

खबर के अनुसार कोरोना के नए वेरियंट को लेकर पटना एयरपोर्ट पर सख्ती बढ़ाई जा सकती हैं। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई हैं। नई व्यवस्था के तहत अब पटना एयरपोर्ट पर फ्लाइट से आने वाले सभी यात्रियों को कोरोना की जांच करानी होगी।

आपको बता दें की नए वैरिएंट को लेकर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिए हैं। साथ ही साथ विदेश से बिहार आये लोगों को जल्द से जल्द पहचान कर उनकी कोरोना जांच कराने को कहा गया हैं।

 बताया जा रहा है कि कोरोना को लेकर पटना एयरपोर्ट पर जांच की संख्या बढ़ाई जाएगी। जिसके पास 72 घंटे के अंदर की RT-PCR जांच रिपोर्ट नहीं हाेगी, उन्हें कोरोना जांच कराना अनिवार्य होगा। वहीं रेलवे स्टेशन पर जांच को लेकर सख्ती बरतने को कहा गया हैं।

पटना : बिहार पुलिस में बड़े स्तर पर होगा तबादला, दूसरे जिले में मिलेगी पोस्टिंग

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार पुलिस में बड़े स्तर पर तबादला होने वाला हैं। इसको लेकर विभाग के स्तर पर तैयारी शुरू हो गई हैं। बहुत जल्द तबादले की लिस्ट जारी हो सकती हैं।

खबर के अनुसार पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एसके सिंघल ने सभी रेंज के आइजी व डीआइजी को इस सन्दर्भ में आदेश जारी किया हैं। साथ ही साथ डीजीपी एसके सिंघल ने 10 दिनों के अंदर इससे जुड़ा आदेश निर्गत करने का निर्देश भी दिए हैं। 

किन लोगों का होगा तबादला। 

1 .छह साल से एक ही जिले में जमे सभी पुलिस अफसरों और कर्मियों को दूसरे जिले में स्थानांतरित किया जायेगा। इन लोगों को अब दूसरे जिले में पोस्टिंग मिलेगी। 

2 . 31 दिसंबर 2021 को कटआफ तारीख मानते हुए जिलों में छह वर्ष की अवधि पूरी करने वाले सभी पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को दूसरे जिले में ट्रांसफर किया जायेगा।

3 .आपको बता दें की बिहार के डीजीपी एसके सिंघल ने एक ही रेंज में दस वर्षों की सेवा तथा आठ वर्षों की सेवा पूरी करने वाले पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों की अलग-अलग सूची भी तैयार करने को कहा है। 

मिली जानकारी के मुताबिक बिहार पंचायत चुनाव खत्म होने के बाद पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को दूसरे जिले में नए जिलों में योगदान देना होगा। 

मेरठ, गोरखपुर, इटावा के युवाओं को टैबलेट, स्‍मार्टफोन बांटेगी सरकार

न्यूज डेस्क: मेरठ, गोरखपुर, इटावा सहित राज्य के सभी जिलों के युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक योगी सरकार बहुत जल्द राज्य के करीब एक करोड़ युवाओं को टैबलेट, स्‍मार्टफोन बांटेगी इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई हैं।

खबर के अनुसार टेबलेट और स्मार्टफोन की बड़ी खरीद सरकार के द्वारा जेम पोर्टल के जरिए की जा रही हैं। स्मार्टफोन या टैबलेट की सप्लाई नवंबर महीने से शुरू भी हो जाएगी और दिसंबर महीने से युवाओं को टैबलेट, स्‍मार्टफोन दिया जायेगा। 

आपको बता दें की युवाओं को टैबलेट, स्‍मार्टफोन देने के लिए संबंधित यूनिवर्सिटी, महाविद्यालय और शिक्षण संस्थानों के द्वारा पूरी सावधानी बरतते हुए डेटा फीड किया जा रहा हैं। इसको लेकर योगी सरकार ने सभी जिलों को निर्देश दिए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार छात्र छात्राओं  को स्मार्टफोन और टैबलेट मिलने की जानकारी मोबाइल पर दी जाएगी। शैक्षिक सत्र 2021-22 में बीए, बीएससी एमए, एमएससी, डिप्लोमा, मेडिकल, इंजीनियरिंग सहित उच्च शिक्षा से जुडे पाठयक्रमों में पढ़ाई करने वाले सभी छात्रों को टैबलेट और स्मार्टफोन दिया जाएगा।

भागलपुर, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया में जमीन का कागज कैसे निकालें, यहां जानिए

न्यूज डेस्क: भागलपुर, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया में बहुत से लोग ऐसे हैं जिनके पास जमीन तो हैं। लेकिन जमीन का कागज नहीं हैं। जिसके कारण उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता हैं। साथ ही साथ वो कृषि अनुदान योजना का भी लाभ नहीं उठा पाते हैं।

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक लोगों की परेशानियों को दूर करने के लिए बिहार सरकार ने एक वेबसाइट पोर्टल बनाया हैं। जिस पोर्टल पर जा कर भागलपुर, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया सहित किसी भी जिले में रहने वाले लोग ऑनलाइन के द्वारा अपने जमीन का कागज निकाल सकते हैं।

खसरा-खतौनी कैसे निकालें : भागलपुर, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया के लोग बिहार राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल lic.bih.nic पर जा कर अपना जिला, अंचल, मौजा, जमीन रैयत के नाम से खसरा-खतौनी को निकाल सकते हैं।

खतियान कैसे निकालें : आप बिहार सरकार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट biharbhumi.bihar.gov.in पर जा कर जमीन का खतियान निकाल सकते हैं।

जमीन का लगान रसीद कैसे निकालें : आप वेबसाइट http://www.bhulagan.bihar.gov.in/ पर जा कर जमीन का डिटेल्स भरें और फिर ऑनलाइन के द्वारा जमीन का लगान भरने के बाद जमीन का रसीद निकाल सकते हैं। 

रायपुर में 183 पदों पर निकली वैकेंसी, नोटिश हुआ जारी

न्यूज डेस्क: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रायपुर में 183 पदों पर भर्ती को लेकर वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिश जारी किया हैं। आप प्रकाशित नोटिश को पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें।

पदों का विवरण : मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर ने अधिकारी, एएनएम और अन्य 183 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं।

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार 8वीं, 12वीं, पास बीएससी नर्सिंग आदि निर्धारित किया गया हैं। 

चयन प्रक्रिया : मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट और इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा।

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक उम्मीदवार मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर के आधिकारिक वेबसाइट पर  जा कर नोटिश को पढ़ें और फटाफट आवेदन करें।

आधिकारिक वेबसाइट : raipur.gov.in

आवेदन करने की अंतिम तिथि : 14 दिसंबर 2021

आवेदन शुल्क : UR / OBC के लिए 400/- रुपये, जबकि ST / SC के लिए 200/- रुपये निर्धारित किया गया हैं।

नौकरी करने का स्थान : रायपुर, छत्तीसगढ़।

धोनी सहित 2 खिलाड़ियों को रिटेन करेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, रैना का पत्ता कटा

न्यूज डेस्क: IPL 2022 की मेगा ऑक्शन होने से पहले एक बड़ी खबर आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चेन्नई सुपरकिंग्स धोनी को अगले तीन साल के लिए रिटेन करेगी। इससे ये साफ़ हो गया हैं की धोनी अगले साल होने वाले IPL 2022 में चेन्नई की ओर से खेलते हुए दिखाई देंगे।

खबर के अनुसार धोनी के अलावा ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ को भी चेन्नई सुपरकिंग्स रिटेन करेगी। हालांकि चेन्नई की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज सुरेश रैना को चेन्नई रिटेन नहीं करेगी। 

आपको बता चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम मनेजमेंट मोइन अली को भी रिटेन करना चाहती है। लेकिन इस सन्दर्भ में अभी मोइन अली से बात नहीं हो पाई हैं। अगर अगर मोइन अली नहीं मानते हैं तो चेन्नई सुपरकिंग्स सैम करन को रिटेन कर सकती है। 

मिली जानकारी के अनुसार आईपीएल 2022 में शामिल होने वाली सभी फ्रेंचाइजियों को 30 नवंबर तक अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपनी। आपको बता दें की एक फ्रेंचाइजी को 3 भारतीय और एक विदेशी खिलाड़ी को रिटेन करने का अधिकार हैं।

बिहार में बिछेगा एक्सप्रेस-वे का जाल, पटना, सारण, बक्सर सहित 28 जिलों से गुजरेगी सड़क

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में बहुत जल्द एक्सप्रेस-वे का जाल बिछेगा। इसको लेकर केंद्र सरकार के साथ साथ राज्य सरकार ने भी तैयारी शुरू कर दी हैं। बहुत जल्द सड़क का निर्माण किया जायेगा।

बिहार में बिछेगा एक्सप्रेस-वे का जाल। 

1 .आपको बता दें की बक्सर- भागलपुर एक्सप्रेस-वे बिहार के बक्सर, भोजपुर और पटना के बाद भागलपुर तक बनाया जायेगा। 

2 .गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे बिहार के सीवान, छपरा, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, पूर्णिया, किशनगंज जिले से होकर गुजरेगी।

3 .पटना-कोलकाता एक्सप्रेस-वे पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, सारण, पटना, बिहारशरीफ, शेखपुरा, जमुई से गुजरेगी।

4 .आपको बता दें की औरंगाबाद जयनगर एक्सप्रेस-वे गया, जहानाबाद, नालंदा, पटना, वैशाली से समस्तीपुर व दरभंगा से गुजरेगी।  

मिली जानकारी के अनुसार औरंगाबाद जयनगर एक्सप्रेस-वे का निर्माण शुरू हो गया हैं। इसके लिए कई जिलों में भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा हैं। अन्य सभी एक्सप्रेस-वे को लेकर प्रस्ताव तैयार किया जा रहा हैं। बहुत जल्द इसकी स्वीकृति मिल सकती हैं।

पेट्रोल-डीजल के बाद सस्ता होगा LPG सिलेंडर, जानें दिल्ली, लखनऊ, गुरुग्राम, मेरठ का रेट?

न्यूज डेस्क: केंद्र सरकार ने दिवाली के मौके पर देशवासियों को पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट को कम करके तोहफा दिया था। जिसके कारन देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम कम  हो गए थे। इसी बीच एक खबर आ रही हैं की एक दिसंबर से रसोई गैस के दाम कम हो सकते हैं।

खबर के अनुसार तेल कंपनियां हर माह की पहली तारीख को LPG सिलेंडर के दाम में कमी करती है। लेकिन इस बार इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे दाम में बड़ी गिरावट आई है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि LPG सिलेंडर के दाम कम हो सकते हैं। 

पेट्रोल-डीजल के बाद सस्ता होगा LPG सिलेंडर, जानें दिल्ली, लखनऊ, गुरुग्राम, मेरठ का रेट?

दिल्ली में LPG सिलेंडर का दाम : 899.50 रुपया।

लखनऊ में LPG सिलेंडर का दाम : 937.50 रुपया।

गुरुग्राम में LPG सिलेंडर का दाम : 908.50 रुपया।

मेरठ में LPG सिलेंडर का दाम : 897.50 रुपया। 

मिली जानकारी के अनुसार तेल कंपनियां एक दिसंबर को LPG सिलेंडर के दाम में कमी कर सकती हैं। बहुत जल्द इसकी जानकारी दी जाएगी।

भोपाल मेट्रो रेल में 17 पदों पर भर्तियां, 5 दिसंबर अंतिम तिथि

न्यूज डेस्क: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए भोपाल मेट्रो रेल में 17 पदों पर वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिश भी जारी किया गया हैं। जो लोग यहां नौकरी करना चाहते हैं वो मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट पर जा कर आवेदन कर सकते हैं। 

पदों का विवरण : आपको बता दें की मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में प्रबंधक, सहायक प्रबंधक, संयुक्त महाप्रबंधक सहित कुल 17 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। 

आवेदन की तिथि : भोपाल मेट्रो रेल के इन पदों पर आप 5 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी।

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक, बीई, बीटेक आदि होनी चाहिए। 

चयन प्रक्रिया : मेट्रो रेल के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा। इसके बारे में पूरी जानकारी आप नोटिश से प्राप्त कर सकते हैं। 

ऐसे करें आवेदन : अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो आप सबसे पहले  मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करें और नोटिश पढ़ें। 

आधिकारिक वेबसाइट : https://www.mpmetrorail.com/

नौकरी करने का स्थान : भोपाल, मध्य प्रदेश।

गोरखपुर से मुंबई सहित 5 शहरों के लिए प्रतिदिन फ्लाइट, जानिए किराया

न्यूज डेस्क: गोरखपुर में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गोरखपुर से मुंबई सहित पांच शहरों के लिए प्रतिदिन फ्लाइट का संचालन किया जा रहा हैं। यात्रीगण अपनी सुविधा के अनुसार फ्लाइट का टिकट बुक कर सकते हैं।

आपको बता दें की दिवाली के समय गोरखपुर से देश के अन्य शहरों के लिए फ्लाइट का किराया महंगा हो गया था। लेकिन अब किरायों में कमी देखने को मिल रही हैं। हालांकि शादियों का सीजन होने के कारण फ्लाइट का टिकट अभी भी कुछ महंगा हैं।

गोरखपुर से मुंबई सहित 5 शहरों के लिए प्रतिदिन फ्लाइट, जानिए किराया?

गोरखपुर से मुंबई का किराया : 11616 (1 दिसंबर)

गोरखपुर से दिल्ली का किराया : 5001 (1 दिसंबर)

गोरखपुर से बेंगलुरु का किराया : 6875 (1 दिसंबर)

गोरखपुर से हैदराबाद का किराया : 6779 (1 दिसंबर)

गोरखपुर से कोलकाता का किराया : 8259 (1 दिसंबर)

टिकट बुक करने के लिए वेबसाइट : https://www.makemytrip.com/

लखनऊ : 1 दिसंबर से होने जा रहे हैं ये 5 बड़े बदलाव, सभी को जानना ज़रूरी

न्यूज डेस्क: लखनऊ सहित देशभर के लोगों के लिए एक दिसंबर से पांच बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। इन बदलाव के बारे में सभी वक्तियों को सही जानकारी होनी चाहिए ताकि उन्हें भविष्य में किसी भी तरह के परेशानियों का सामना करना ना पड़ें।

1 दिसंबर से होने जा रहे हैं ये 5 बड़े बदलाव, सभी को जानना ज़रूरी?

1 .आपको बता दें की यूनिवर्सल अकाउंट नंबर यानि की पैन को आधार कार्ड से 30 नवंबर तक लिंक करने का समय दिया गया हैं। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तप आपके PF का पैसा रूक सकता हैं।

2 . एक दिसंबर से SBI क्रेडिट कार्ड से हर खरीदारी पर 99 रुपये और टैक्स अलग से देना होगा। यानि की SBI के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करना महंगा हो जायेगा।

3 .आपको बता दें की PNB बैंक ने एक दिसंबर से सेविंग्स अकाउंट की ब्याज दरों को सालाना 2.90 से घटाकर 2.80% करने का फैसला किया है। 

4 .मीडिया रिपोट के अनुसार एक दिसंबर से एलपीजी गैस के दामों में कमी की जा सकती हैं। क्यों की कच्चे दाम में बड़ी गिरावट आई है

5 .एक दिसंबर से माचिस की एक डिब्बी के लिए 1 रुपए की जगह 2 रुपए खर्च करने होंगे। इसके दाम में वृद्धि हो जाएगी।

दिल्ली में कल से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज और सरकारी ऑफिस, आदेश जारी

न्यूज डेस्क: दिल्ली से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक कल से दिल्ली के सभी स्कूल-कॉलेज और सरकारी ऑफिस खुल जाएंगे इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। इसकी जानकारी खुद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दी हैं।

खबर के अनुसार दिवाली के बाद दिल्ली में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए यहां के सभी स्कूल-कॉलेज और सरकारी ऑफिस को बंद करने के आदेश दिए गए थें। लेकिन अब सोमवार यानि की कल से एकबार फिर इसे खोलने के आदेश दिए गए हैं।

आपको बता दें की सोमवार से सरकारी और प्राइवेट सभी स्कूलों में पढ़ाई फिर से शुरू हो जाएगी। कल से दिल्ली सरकार के ऑफिस में सभी कर्मचारियों को आना होगा और ऑफिस से काम करनी होगी। वहीं बच्चों की पढ़ाई भी स्कूल क्लास में होगी।

हालांकि दिल्ली में सीएनजी-इलेक्ट्रिक और जरूरी सेवाओं से जुड़े ट्रकों को छोड़कर दूसरे ट्रकों की एंट्री पर 30 नवंबर तक बैन रहेगा। इसको लेकर दिल्ली सरकार के पर्यावरण विभाग ने आदेश जारी किया हैं। वहीं सीएनजी और इलेक्ट्रिक ट्रकों को दिल्ली में एंट्री दी जा रही है। 

दिल्ली, गुरुग्राम, लखनऊ, मेरठ, भोपाल, इंदौर में सोना-चांदी के नया रेट, यहां जानिए

न्यूज डेस्क: भारत में अभी शादियों का सीजन चल रहा हैं। जिसके कारण दिल्ली, गुरुग्राम, लखनऊ, मेरठ, भोपाल, इंदौर में सोना-चांदी की बिक्री तेजी के साथ हो रही हैं। इन शहरों में आभूषण की मांग सबसे ज्यादा हैं। जिसके कारण सोना-चांदी के रेट में भी वृद्धि देखने को मिल रही हैं। 

अगर आप इन शहरों में शादी के लिए सोना-चांदी के आभूषण खरीदना चाहते हैं तो आप सबसे पहले इसके रेट को जान लें। क्यों की सोना-चांदी का रेट प्रतिदिन तय किया जाता हैं। इसके कारण इनके दामों में प्रतिदिन अंतर देखने को मिलता हैं। 

दिल्ली, गुरुग्राम, लखनऊ, मेरठ, भोपाल, इंदौर में सोना-चांदी के नया रेट, यहां जानिए?

दिल्ली में 24 कैरेट सोने का दाम : 47,210(10g)

दिल्ली में चांदी का रेट : 62,000(1 kg)

गुरुग्राम में 24 कैरेट सोने का दाम: 49,470(10g)

गुरुग्राम में चांदी का रेट : 64,610(1 kg)

लखनऊ में 24 कैरेट सोने का दाम : 49,500(10g)

लखनऊ में चांदी का रेट : 62,000(1 kg)

मेरठ में 24 कैरेट सोने का दाम: 49,485(10g)

मेरठ में चांदी का रेट : 62,000(1 kg)

भोपाल में 24 कैरेट सोने का दाम : 49,570(10g)

भोपाल में चांदी का रेट : 64,700(1 kg)

इंदौर में सोना-चांदी के नया रेट: 49,570(10g)

इंदौर में चांदी का रेट : 64,700(1 kg)

आपको बता दें की आभूषण 22 कैरेट के सोना से बनाया जाता हैं। उसके दाम 24 कैरेट सोना से कम होते हैं। इसलिए  आभूषण लेते समय इसका ध्यान आवश्य रखें। 

पटना : अब बिहार के हर मंदिर को देना होगा टैक्‍स, आदेश जारी

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के अब हर मंदिर को चार प्रतिशत टैक्स देना होगा। इसको लेकर तैयारी चल रही हैं। बहुत जल्द राज्य के सभी मंदिरों का निबंधन किया जायेगा।

खबर के अनुसार मंदिरों का निबंधन करने के लिए बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड व्यापक अभियान चला रहा है। साथ ही साथ मंदिरों का निबंधन भी किया जा रहा हैं। एक दिसंबर से राज्य के सभी जिलों में मंदिरों के निबंधन की प्रक्रिया को तेज कर दिया जायेगा।

आपको बता दें की बिहार में अभी तक 4,600 मंदिरों का निबंधन हुआ है। लेकिन अभी भी राज्य के कई प्रमुख मंदिर ऐसे हैं जिनका निबंधन नहीं हुआ हैं। लेकिन बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड बहुत जल्द सभी मंदिरों का निबंधन पूरा कर लेगा।

वहीं बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड ने सभी जिलों के डीएम को निर्देश दिया गया है कि वो जल्द से जल्द मंदिरों की जमीन के बारे में जानकारी मुहैया कराएं। बहुत जल्द मंदिरों के जमीन को भी अतिक्रमण मुक्त किया जायेगा और इसे सार्वजनिक संपत्ति घोषित की जाएगी।

रांची : झारखंड में शिक्षकों के 2800 पदों पर होगी भर्ती, जानें डिटेल

न्यूज डेस्क: झारखंड की राजधानी रांची से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड के अल्पसंख्यक प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों के 2800 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसको लेकर विभाग के स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई हैं।

खबर के अनुसार झारखंड के अल्पसंख्यक प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों के खाली पड़े पदों को भरने के लिए सेवा शर्त और नियुक्ति नियमावली तैयार की जा रही है। दिसंबर महीने में इसे वित्त व विधि विभाग की स्वीकृति के बाद झारखंड कैबिनेट के पास भेजा जायेगा।

आपको बता दें की झारखंड कैबिनेट से स्वीकृति मिलने के बाद शिक्षकों के 2800 पदों पर भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा। साथ ही साथ भर्ती की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार इसपर नजर बनाये रखें।

झारखंड के अल्पसंख्यक विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में भी बदलाव किया जा सकता हैं। प्रारंभिक स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति की तर्ज पर अल्पसंख्यक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए भी परीक्षा लिया जा सकता हैं। बहुत जल्द नई नियामवली जारी किया जायेगा।

भोपाल : मध्य प्रदेश में 1141 पदों पर वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

न्यूज डेस्क: मध्य प्रदेश के भोपाल से बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश में 1141 पदों पर भर्तियां चल रही हैं। इसके लिए उद्यमिता विकास केंद्र ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिश जारी किया हैं। आप नोटिश को पढ़ें और फटाफट आवेदन करें। 

पदों का विवरण : उद्यमिता विकास केंद्र, मध्य प्रदेश ने सलाहकार, लेखाकार-लेखा सहायक, निगरानी आईईसी, कंप्यूटर ऑपरेटर-कार्यालय सहायक, उप अभियंता, तकनीकी समन्वयक सहित 1141 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं।

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार 10वीं 12वीं पास स्नातक , पीजी डिप्लोमा, एम.कॉम, बीई, एमसीए, बी.टेक आदि निर्धारित किया गया हैं। 

चयन प्रक्रिया :  उद्यमिता विकास केंद्र, मध्य प्रदेश के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट और इंटरव्यू के द्वारा किया जायेगा।

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक उम्मीदवार उद्यमिता विकास केंद्र, मध्य प्रदेश के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें। 

आवेदन की अंतिम तिथि : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 नवंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन समाप्त हो जायेगा।

आधिकारिक वेबसाइट : https://www.mponline.gov.in/

नौकरी का स्थान : मध्य प्रदेश।

हिमाचल प्रदेश में लेबर ऑफिसर के पदों पर भर्तियां, 22 दिसंबर अंतिम तिथि

न्यूज डेस्क: हिमाचल प्रदेश में लेबर ऑफिसर के पदों पर भर्तियां निकली हैं। जो लोग लेबर ऑफिसर बनाना चाहते हैं वो हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। 

खबर के अनुसार हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने लेबर ऑफिसर के 12 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पास या फिर एमबीए की डिग्री वाले लोग आवेदन की प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। 

आयु सीमा : लेबर ऑफिसर बनने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट भी मिलेगी।

आवेदन शुल्क : आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग का आवेदन शुल्क 400 रुपए, जबकि  एससी, एसटी व ओबीसी वर्ग के लिए 100 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। 

आवेदन करने की तिथि : अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो आप 22 दिसंबर से पहले आवेदन को पूरा करें। इसके बाद आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी।

ऐसे करें आवेदन : इच्छुक उम्मीदवार  HPPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.hppsc.hp.gov.in  पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। 

चयन प्रक्रिया : लिखित परीक्षा के द्वारा होगा। 

नौकरी करने का स्थान : हिमाचल प्रदेश।

आरा: भोजपुर के 810 गांव में लगेगा हाईस्पीड इंटरनेट, तैयारी शुरू

न्यूज डेस्क: बिहार के भोजपुर से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भोजपुर के 810 गांवों में हाईस्पीड इंटरनेट लगाने की तैयारी शुरू हो गई हैं। जिले के सभी पंचायतों को सरकार द्वारा हाईस्पीड इंटरनेट कनेक्शन से जोड़ने की कवायद चल रही हैं।

खबर के अनुसार भोजपुर जिले में 1210 गांव हैं, जिसमें 400 गांव में हाईस्पीड इंटरनेट लग चुका है। बहुत जल्द जिले के शेष 810 गांवों में इंटरनेट कनेक्शन लगाया जायेगा। इसके लिए गांव में मशीन लगाने की तैयारी शुरू हो गई हैं। बहुत जल्द इन गांवों को इंटरनेट से जोड़ा जायेगा।

आपको बता दें की पहले चरण में अस्पताल, थाना, आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल, पंचायत भवन, पोस्ट आफिस सहित कई सरकारी भवन को हाईस्पीड इंटरनेट से जोड़ा जायेगा है। साथ ही साथ गांव के लोगों को कम दरों पर हाईस्पीड इंटरनेट की सुविधा दी जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार गांवों को हाईस्पीड इंटरनेट से जोड़ने के लिए सितंबर माह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी शुरुआत की थी। इंटरनेट फाइबर योजना के तहत यह काम किया जा रहा हैं। बहुत जल्द बिहार के गांव-गांव में हाईस्पीड इंटरनेट पहुंच जायेगा।

बक्सर : बिहार के इस शहर में लगा है लिट्टी-चोखा का मेला, देखिए तस्‍वीरें

न्यूज डेस्क: बिहार के बक्सर से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बक्सर में लिट्टी-चोखा का एक अनोखा मेला लगा हैं। जिसकी चर्चा दुनिया भर में की जा रही हैं। इस मेले का नाम पंचकोशी मेला है। आज इस मेले का समापन हो जायेगा।

खबर के अनुसार आज मेले के आखिरी पड़ाव पर बड़ी मात्रा में लोग बक्‍सर के गंगा नदी में स्‍नान करने के बाद लिट्टी-चाेखा बनाकर खाएंगे। साथ ही साथ अपने परिवार और दोस्तों के साथ इसे सेलिब्रेट करेंगे। ये नजारा देखने लायक होगा। 

आपको बता दें की बक्सर में लिट्टी-चोखा बनाने के लिए गोबर के उपले का इस्‍तेमाल किया जा रहा हैं। जिसके धुएं से पूरे शहर का आसमान भर गया है। लोग लिट्टी-चोखा बनाने की शुरुआत कर दिए हैं। यह नजारा आज रात तक दिखाई देगा।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान राम ने बक्‍सर और इर्द-गिर्द के चार गांवों में पांच दिनों तक घूमते हुए अलग-अलग व्‍यंजन खाए थे। साथ ही साथ उन्होंने बक्‍सर में ही ताड़का का वध किया था। इसी कारण से श्रद्धालु यहां पांच दिनों तक मेला लगाते हैं।

उन्नाव में आगनबाड़ी के पदों पर भर्तियां, योग्यता 5वीं 10वीं पास

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के उन्नाव से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक उन्नाव में आगनबाड़ी के पदों पर भर्तियां चल रही हैं। यह भर्तियां उन्नाव के सभी शहरी और ग्रामीण इलाकों में किया जायेगा। इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करें। 

पदों का विवरण : आंगनबाड़ी में आँगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आँगनबाड़ी कार्यकर्ता और आँगनबाड़ी हेल्पर के पदों पर भर्ती की जाएगी। 

योग्यता : आपको बता दें की आँगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए योग्यता 10वी पास, मिनी आँगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए योग्यता 10वी पास , जबकि आँगनबाड़ी हेल्पर के लिए योग्यता 5वी पास होनी चाहिए। 

चयन प्रक्रिया : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जायेगा। अधिक जानकारी आप नोटिश से प्राप्त करें।

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक उम्मीदवार http://balvikasup.gov.in/BalVikasUP2/OnlineVacancySearch.aspx वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। 

ऐसे करें अप्लाई : इस वेबसाइट पर जा कर सबसे पहले अपने जनपद को सलेक्ट करें। इसके बाद ब्लॉक, फिर शहर या गांव, इसके बाद  ग्राम का नाम और फिर पद का नाम सलेक्ट करने के बाद अप्लाई करें। 

आवेदन करने की अंतिम तिथि : 17 दिसंबर 2021

नौकरी करने का स्थान : उन्नाव, उत्तर प्रदेश।

पटना : कोरोना के नए वेरिएंट से बिहार में दहशत, केंद्र सरकार ने किया अलर्ट

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना के नए वेरिएंट से बिहार में भी दहशत दिखाई देने लगा हैं। इसको लेकर केंद्र सरकार ने बिहार सरकार को पत्र लिखकर अलर्ट रहने को कहा हैं। 

खबर के अनुसार के 26 नवंबर को 281 लोग विदेश से बिहार लौटे हैं। केंद्र सरकार ने राज्य को पत्र लिखते हुए कहा है की इन लोगों की पहचान कर पुन: कोरोना जांच कराये। केंद्र के आदेश के बाद इन सभी वक्तियों की तलाश शुरू हो गई हैं। 

आपको बता दें की कोरोना के नए वेटिएंट मिलने से दुनियाभर में हड़कंप मचा हुआ हैं। इसी को देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्यों को अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं। बिहार के राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह ने कहा है की विदेश से आने वाले सभी व्यक्तियों की आरटीपीसीआर जांच करायी जाएगी। 

विदेश से बिहार आने वालों की जिलावार संख्या। 

पटना में 71 लोग विदेश के आये हैं। 

सीवान में 54 लोग विदेश से आये हैं। 

प. चंपारण में 8 लोग विदेश से आये हैं। 

औरंगाबाद में 6 लोग विदेश से आये हैं। 

गोपालगज में 56 लोग विदेश से आये हैं। 

वैशाली व बक्सर में 7-7 लोग विदेश से आये हैं। 

जहानाबाद व बेगूसराय में 2-2 लोग विदेश से आये हैं। 

मुजफ्फरपुर व मधुबनी में 10-10 लोग विदेश से आये हैं। 

दरभंगा, छपरा, पू. चंपारण, गया में 9-9 लोग विदेश से आये हैं। 

नालंदा, नवादा, भोजपुर, भागलपुर में 5-5 लोग विदेश से आये हैं। 

सीतामढ़ी, समस्तीपुर, रोहतास, किशनगंज में 3-3 लोग विदेश से आये हैं। 

सुपौल, पूर्णिया, मुंगेर, मधेपुरा, कटिहार, कैमूर व जमुई में 1-1 लोग विदेश से आये हैं। 

आपको बता दें की सभी व्यक्तियों की आरटीपीसीआर से कोरोना जांच करायी जाएगी। इनमें कोरोना संक्रमित पाए जाने वाले व्यक्तियों की जीनोम सिक्वेंसिंग भी करायी जाएगी ताकि कोरोना के नये वेरिएंट की पहचान की जा सके। इसको लेकर निर्देश जारी किया गया हैं।