370 हटने के बाद जम्मू में तेजी से बढ़ रहे फ्लैट्स के दाम, दिल्ली के बराबर पहुंची कीमत

भारत सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए हटाए जाने के बाद जम्मू की प्रॉपर्टी के दाम तेजी से आसमान छू रहे हैं। दिन प्रतिदिन दामों में वृद्धि हो रही हैं। क्यों की 370 और 35ए अनुच्छेदों के खत्म हो जाने के बाद अब कोई भी भारतीय नागरिक जम्मू कश्मीर में जमीन खरीद सकता है। हालांकि जम्मू-कश्मीर में प्रॉपर्टी खरीदना अभी भी इतना आसान नहीं होने वाला है।
लेकिन फिर भी जम्मू में प्रॉपर्टी के दाम तेजी से लगातार बढ़ रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार जम्मू शहर में फ्लैट्स के दाम दिल्ली के लगभग बराबर पहुंच गया है। इसके दामों में और वृद्धि होने की संभावना दिख रही हैं।

हालांकि जम्मू कश्मीर में प्लॉट मिलने में काफी कठिनाई हो रही है। क्यों की जिनके पास प्लॉट है वो भी इसे बेचने को तैयार नहीं हैं क्योंकि आने वाले दिनों में इनके दाम और बढ़ने की सम्भावना हैं। जम्मू में टू बीएचके फ्लैट्स के दाम 45 से 60 लाख रुपये तक हो गए हैं। जो दिल्ली शहर के बराबर हैं।  

लेकिन अगर आप शहरी सीमा से बाहर जाते हैं तो वहां पर प्लॉट और फ्लैट्स के दाम में कमी देखने को मिल रही है। शहरी सीमा से बाहर आपको 100 वर्ग गज जमीन के लिए करीब 10 लाख रुपए तक खर्च करने होंगे। अभी जमीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू नहीं हुयी हैं। क्यों की अभी जम्मू में धारा 144 लागू हैं। लेकिन बहुत जल्द ये प्रकिया शुरू हो जाएगी। अनुच्छेद 370 और 35ए हटने से यहां कोई भी जमीन खरीद सकता हैं और बस सकता हैं।  

0 comments:

Post a Comment