हमारे देश के पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन के नाम से पहचाने जाने वाले डॉक्टर अब्दुल कलाम चार साल पहले दुनिया को अलविदा कह गए थे। लेकिन वो आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं। बतौर वैज्ञानिक उन्होंने देश को मिसाइल टेक्नोलॉजी में विश्व स्तरीय बना दिया वहीं एक राष्ट्रपति के रूप में उन्होंने करोडों हिन्दुस्तानियों को सपने देखने और उन्हें पूरा करने की प्रेरणा दी। आज उनके द्वारा बनाये गए कुछ ऐसे अनमोल विचार के बारे में बताएंगे जो आपके दिल में जोश भर देंगे तथा आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगे। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
=> सभी चिड़ियां बारिश में छाया की तलाश करती हैं, परंतु गरूड़ उसकी परवाह नहीं करता, क्योंकि वह बादलों के ऊपर उड़ता है।
=> असफलता कभी मुझे पछाड़ नहीं सकती, क्योंकि मेरी सफलता की परिभाषा बहुत मजबूत है।
=> एक अच्छी पुस्तक हजार दोस्तों के बराबर होती है, जबकि एक अच्छा दोस्त एक लाइब्रेरी के बराबर होता है।
=> देश का सबसे अच्छा दिमाग, क्लास रूम की आखिरी बेंचो पर मिल सकता है।
=> अगर आप सूर्य की तरह चमकना चाहते हैं, तो आपको पहले सूर्य की तरह ही जलना भी होगा।
=> सपना वो नहीं है जो आप नींद में देखे, सपने वो है जो आपको नींद ही नहीं आने दे।
=> इंतजार करने वालों को सिर्फ उतना ही मिलता है, जितना कोशिश करने वाले छोड़ देते हैं।
=> जीवन में पहली सफलता के बाद रूकें नहीं, क्योंकि यदि आप दूसरे प्रयास में असफल हो गए, तो लोग यही कहेंगे कि आपकी पहली सफलता भाग्य की वजह से मिली।

0 comments:
Post a Comment