डेस्क: जब किसी व्यक्ति के शरीर में ब्लड खराब हो जाता हैं तब उसके शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। इस बदलाव के बारे में सभी लोगों को सही जानकारी होनी चाहिए ताकि लोग अपने आप का ख्याल रख सकें। क्यों की शरीर में ब्लड ख़राब होने से कई तरह की बीमारियां जन्म ले लेती हैं। जिससे इंसान को कई तरह के परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की ब्लड खराब होने पर शरीर में होते हैं ये तीन बड़े बदलाव।
1 .त्वचा के रंग में बदलाव, ब्लड ख़राब होने पर सबसे पहले त्वचा के रंग में बदलाव हो होने लगते हैं। त्वचा का रंग हल्का पीला या गुलाबी होने लगता हैं। क्यों की ब्लड ख़राब होने से ब्लड में लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण रूक जाता हैं। साथ ही साथ लाल रक्त कोशिकाओं की कमी हो जाती हैं। जिसका सबसे ज्यादा प्रभाव शरीर के त्वचा पर पड़ता हैं। अगर किसी व्यक्ति के त्वचा में अचानक से ऐसा बदलाव दिखता हैं तो इसका अर्थ हैं की उसके शरीर का ब्लड ख़राब हो गया हैं। इससे बचने के लिए आप नीम के पत्ते का काढ़ा बना कर उसका सेवन करें।
2 .त्वचा पर फोड़े फुंसी, ब्लड ख़राब होने पर ब्लड में शुगर की मात्रा बढ़ने लगती हैं। जिसके कारण त्वचा पर फोड़े फुंसी निकलने लगते हैं। अगर किसी व्यक्ति के शरीर पर हमेशा फोड़े फुंसी निकल आते हैं तो इसका अर्थ हैं की उनका ब्लड खराब हो गया हैं। इस समस्या को भूलकर भी नजरअंदाज ना करें। ब्लड को साफ करने के लिए नीम के पत्ते, अनार का जूस या चुकंदर के जूस का सेवन करें। इससे आपकी ये समस्या धीरे धीरे समाप्त हो जाएगी।
3 .चक्कर आने की समस्या, ब्लड ख़राब होने पर शरीर में सबसे बड़ा बदलाव ये होता हैं की इंसान को चक्कर आने की समस्या होती हैं। क्यों की ब्लड ख़राब होने से ब्लड में ऑक्सीजन का लेवल कम जाता हैं। जिससे दिमाग का न्यूरो सिस्टम ठीक तरीकों से कार्य नहीं करता हैं। जिससे इंसान को चक्कर आने की समस्या होती हैं। साथ ही साथ उनके दिमाग में तनाव और चिड़चिड़ापन की समस्या भी बनी रहती हैं। इसलिए इस समस्या को नजरअंदाज करने की भूल ना करें। इससे छुटकारा पाने के लिए आप रोजाना मॉर्निंग वॉक करें तथा डॉक्टर की सलाह लें।

0 comments:
Post a Comment