पद विवरण और योग्यता:
इस भर्ती में कनिष्ठ कार्यकारी के विभिन्न विभागों जैसे मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, मेटलर्ज़ी, आईटी, वित्त और राजभाषा के पद शामिल हैं। मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, मेटलर्ज़ी के लिए योग्यता मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग में प्रथम श्रेणी (कम से कम 60% अंक) की डिग्री। आईटी के लिए कंप्यूटर साइंस/इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बी.टेक या एम.सी.ए में प्रथम श्रेणी डिग्री।
वित्त में CA-Inter, CMA-Inter या फाइनेंस में दो साल का पूर्णकालिक एमबीए। जबकि राजभाषा में हिंदी या अंग्रेजी में दो साल की पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री, साथ ही हिंदी टाइपिंग और कंप्यूटर कौशल अनिवार्य हैं। अधिक जानकारी के लिए नोटिश पढ़ें।
सैलरी:
चयनित उम्मीदवारों को ₹35,000 से ₹43,000 प्रतिमाह वेतन मिलेगा।
आयु सीमा:
अधिकतम आयु सीमा 29 वर्ष निर्धारित की गई है।
चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में संबंधित विषय की योग्यता, तर्कशक्ति और अंग्रेजी भाषा की समझ का परीक्षण किया जाएगा।
आवेदन शुल्क:
सामान्य, EWS और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को ₹500 आवेदन शुल्क देना होगा। SC/ST और PwD उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
कैसे करें आवेदन:
इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट https://cbtexam.bemlindia.in/secuRegister_23Of2O25vEr7/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 26 सितंबर 2025 है।

0 comments:
Post a Comment