हर रोज खाएं सिर्फ 1 चीज, नहीं होने देगा बवासीर

हेल्थ डेस्क। बवासीर (पाइल्स) की समस्या आजकल बहुत आम हो गई है। लंबे समय तक बैठने, कब्ज की शिकायत और गलत खान-पान के कारण इस रोग से पीड़ित लोगों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। हालांकि इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कई घरेलू उपाय और दवाएं उपलब्ध हैं, लेकिन एक प्राकृतिक और प्रभावी उपाय है ईसबगोल।

ईसबगोल क्या है?

ईसबगोल, जिसे साइलीयम हस्क (Psyllium Husk) भी कहा जाता है, एक प्राकृतिक फाइबर स्रोत है जो आसानी से मिलने वाली और सस्ता उपाय भी है। यह हल्का, प्राकृतिक और बिना किसी साइड इफेक्ट के कब्ज को दूर करने में बेहद कारगर माना जाता है।

कैसे करता है ईसबगोल काम?

ईसबगोल में घुलनशील फाइबर होता है, जो आंतों में जाकर पानी अवशोषित करता है और मल को नरम बनाता है। इससे मल त्याग आसान हो जाता है, जो बवासीर के दर्द और सूजन को कम करता है। नियमित सेवन से कब्ज की समस्या खत्म होती है और मल त्याग में होने वाली तकलीफों से छुटकारा मिलता है।

रोजाना ईसबगोल का सेवन?

आधा से एक चम्मच ईसबगोल को एक गिलास पानी, दूध या जूस में मिलाकर तुरंत पी लें। साथ में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है ताकि ईसबगोल सही तरीके से काम कर सके। दिन में एक या दो बार ईसबगोल का सेवन करना फायदेमंद रहता है।

ईसबगोल के फायदे:

सबसे बड़ा कारण जो बवासीर को बढ़ाता है, वह है कब्ज। ईसबगोल कब्ज को खत्म करता है। यह आंतों की सेहत बेहतर बनाकर पाचन क्रिया भी दुरुस्त करता है। विशेषज्ञों के अनुसार, ईसबगोल को अपने दैनिक आहार में शामिल करना न केवल बवासीर से बचाव करता है, बल्कि पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है।

0 comments:

Post a Comment