1. साबूदाना
साबूदाना व्रत में सबसे लोकप्रिय और पारंपरिक विकल्प है। यह ऊर्जा से भरपूर होता है और आसानी से पच जाता है। साबूदाना खिचड़ी या पकोड़े व्रत में खाने के लिए बढ़िया विकल्प हैं।
2. सूखे मेवे:
नवरात्रि में यदि आप व्रत रखते हैं तो आप बादाम, अखरोट, किशमिश जैसे सूखे मेवे और मखाना खा सकते हैं। ये ऊर्जा और पोषण प्रदान करते हैं।
3. आलू
आलू में कार्बोहाइड्रेट भरपूर होते हैं, जो व्रत के दौरान शरीर को ताकत देते हैं। इसे उबाल कर, भून कर इस्तेमाल किया जा सकता है।
4. सिंघाड़े का आटा:
नवरात्रि में व्रत रखने वाले लोग सिंघाड़े के आटे का उपयोग पूड़ी या हलवा बनाने के लिए किया जा सकता है। यह पोषण से भरपूर होता हैं।
5. मूंगफली
मूंगफली में प्रोटीन और स्वस्थ वसा होती हैं, जो व्रत के दौरान ऊर्जा और पोषण का अच्छा स्रोत है। इसे भुना कर या मूंगफली की चटनी बना कर खाया जा सकता है।
6. नारियल
नारियल व्रत में खाने के लिए बेहद अच्छा होता है। यह शरीर को ठंडक देता है और पाचन में मदद करता है। नारियल की बुराद या कुट्टू के आटे में मिला कर खाने का आनंद अलग ही होता है।
7. दूध और दही
दूध और दही व्रत में शरीर को कैल्शियम और प्रोटीन प्रदान करते हैं। साथ ही यह पाचन में सहायक होते हैं और आपको स्वस्थ बनाए रखते हैं।
8. शकरकंद
शकरकंद स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है। यह आसानी से पचता है और विटामिन ए और सी से भरपूर होता है। इसे उबालकर या भूनकर व्रत में खाया जा सकता है।
9. तरबूज और फल
नवरात्रि के दौरान मौसमी फल जैसे तरबूज, सेब, केला आदि खाना शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और आवश्यक विटामिन प्रदान करता है।

0 comments:
Post a Comment