पिछले वर्ष इस सूची में भारत से 3,372 वैज्ञानिकों का नाम शामिल था, जबकि इस बार यह संख्या लगभग दोगुनी हो गई है। यह बढ़ोत्तरी केवल आँकड़ों में नहीं, बल्कि भारत की अनुसंधान नीतियों, शैक्षणिक संस्थानों की गुणवत्ता और वैश्विक मंच पर भारतीय विज्ञान के बढ़ते योगदान का प्रमाण है।
IITs की बादशाहत कायम: 755 शोधकर्ताओं के साथ शीर्ष पर
इस सूची में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) ने एक बार फिर बाजी मारी है। कुल 755 रिसर्चर के साथ IITs ने अन्य सभी भारतीय संस्थानों को पीछे छोड़ते हुए सबसे अधिक योगदान दिया है। यह आंकड़ा सिर्फ संख्या नहीं, बल्कि IITs में हो रहे विश्वस्तरीय शोध और नवाचार का आईना है। वहीं, प्रतिष्ठित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc) बेंगलुरु 117 वैज्ञानिकों के साथ बड़ी कामयाबी पाई है।
देशभर के विश्वविद्यालयों की मजबूत उपस्थिति
यह उपलब्धि सिर्फ IITs तक सीमित नहीं रही। देश के अन्य कई संस्थानों ने भी इस वैश्विक सूची में शानदार उपस्थिति दर्ज कराई है। एम्स (AIIMS) के 80 वैज्ञानिकों ने सूची में स्थान पाया, जिनमें से 56 अकेले दिल्ली स्थित एम्स से हैं।
जबकि पंजाब यूनिवर्सिटी के 48 फैकल्टी मेंबर्स ने लिस्ट में जगह बनाई है, जो संस्थान के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है। जाधवपुर यूनिवर्सिटी के 50, ICAR के 88, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के 46 और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के 51 वैज्ञानिक भी इस प्रतिष्ठित सूची का हिस्सा बने हैं।
भारत के लिए क्या है इसका महत्व?
यह उपलब्धि भारत के लिए केवल एक सांख्यिकीय सफलता नहीं है, बल्कि यह हमारे शोध पारिस्थितिकी तंत्र, संस्थागत क्षमताओं और वैश्विक स्तर पर प्रभावी विज्ञान और नवाचार की दिशा में बढ़ते कदमों का प्रमाण है। यह लिस्ट भारत के शैक्षणिक संस्थानों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है और युवा वैज्ञानिकों को गुणवत्ता आधारित शोध कार्यों की ओर प्रोत्साहित करती है।

0 comments:
Post a Comment