कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती में केवल महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगी। आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। साथ ही आवेदक की वार्षिक पारिवारिक आय 50,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। संबंधित क्षेत्र की स्थायी निवासी महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी और अनुभव रखने वाली उम्मीदवारों को वरीयता मिलेगी।
शैक्षणिक योग्यता और मानदेय
क्रेच वर्कर: न्यूनतम योग्यता जमा दो (12वीं पास), मासिक मानदेय 3900 रुपये।
क्रेच हेल्पर: न्यूनतम योग्यता 10वीं पास (आवश्यकता पड़ने पर 7वीं तक छूट), मासिक मानदेय 2250 रुपये।
यदि चयनित महिला पहले से आंगनबाड़ी से जुड़ी है, तो अतिरिक्त मानदेय भी दिया जाएगा। आंगनबाड़ी वर्कर को 1500 रुपये और आंगनबाड़ी हेल्पर को 750 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे।
योजना का उद्देश्य
पालना योजना का मुख्य मकसद कामकाजी माताओं के छोटे बच्चों के लिए सुरक्षित और पोषणयुक्त डे-केयर सुविधा उपलब्ध कराना है। 15वें वित्त आयोग के तहत प्रदेश में नए क्रेच केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। अधिकांश केंद्र आंगनबाड़ी से जुड़े होंगे, जहां बच्चों को दिन में तीन बार पौष्टिक भोजन दिया जाएगा। साथ ही बच्चों का आधार पंजीकरण और रिकॉर्ड रखना अनिवार्य होगा।
चयन प्रक्रिया
भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से मेरिट के आधार पर होगी। चयन समिति के अध्यक्ष एसडीएम होंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी सदस्य सचिव होंगे। कुल 25 अंकों के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी। आवेदन के लिए 20 दिन का समय दिया जाएगा।

0 comments:
Post a Comment