8वें वेतन आयोग: लेवल-1 से लेवल-10 तक की नई सैलरी?

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। 8वें वेतन आयोग को जल्द लागू किया जा सकता है। इससे कर्मचारियों की सैलरी में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होने की संभावना है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस आयोग के तहत फिटमेंट फैक्टर 2.86 तक हो सकता है, जिससे न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर लगभग 51,480 रुपये तक पहुंच सकती है।

सरकार ने मांगे सुझाव

केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट को लाइव कर दिया हैं। अब कर्मचारी, पेंशनर, मंत्रालय, विभाग, कर्मचारी संगठन और आम लोग MyGov पोर्टल के माध्यम से सुझाव भेज सकते हैं। आयोग ने 18 सवालों वाला प्रश्न पत्र जारी किया है, जिसमें राय देने की अंतिम तिथि 16 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।

फिटमेंट फैक्टर और सैलरी बढ़ोतरी

वेतन आयोग में सबसे अहम होता है फिटमेंट फैक्टर, जो मौजूदा बेसिक सैलरी को गुणा कर नई सैलरी तय करता है। 7वें वेतन आयोग में यह 2.57 था, जिससे न्यूनतम बेसिक सैलरी 7,000 रुपये से बढ़ाकर 18,000 रुपये हुई थी। अब 8वें आयोग में इस फैक्टर में बढ़ोतरी संभावित है, जिससे सभी लेवल के कर्मचारियों के वेतन में बड़ा सुधार आएगा।

लेवल 1 से 10 तक संभावित नई सैलरी

लेवल 1: वर्तमान बेसिक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर लगभग 51,480 रुपये हो सकती है। यह लेवल आमतौर पर चपरासी, अटेंडेंट और मल्टी टास्किंग स्टाफ के लिए है।

लेवल 2: मौजूदा 19,900 रुपये से बढ़कर करीब 56,914 रुपये। इस लेवल में लोअर डिवीजन क्लर्क आते हैं।

लेवल 3: वर्तमान 21,700 रुपये से लगभग 62,062 रुपये तक वृद्धि। कांस्टेबल और तकनीकी स्टाफ इस लेवल में आते हैं।

लेवल 4: मौजूदा 25,500 रुपये बढ़कर करीब 72,930 रुपये। इसमें स्टेनो और जूनियर क्लर्क शामिल हैं।

लेवल 5: 29,200 रुपये से बढ़कर 83,512 रुपये। सीनियर क्लर्क और सहायक पद वाले कर्मचारी इस लेवल में आते हैं।

लेवल 6: मौजूदा 35,400 रुपये से लगभग 1,01,244 रुपये तक। इसमें इंस्पेक्टर और जूनियर इंजीनियर शामिल हैं।

लेवल 7: वर्तमान 44,900 रुपये से बढ़कर करीब 1,28,414 रुपये। सेक्शन ऑफिसर और सहायक इंजीनियर इस श्रेणी में आते हैं।

लेवल 8: मौजूदा 47,600 रुपये से लगभग 1,36,136 रुपये तक। सीनियर सेक्शन ऑफिसर और ऑडिट अधिकारी इस लेवल में शामिल हैं।

लेवल 9: 53,100 रुपये से बढ़कर 1,51,866 रुपये। इसमें डीएसपी और अकाउंट अधिकारी आते हैं।

लेवल 10: मौजूदा 56,100 रुपये से लगभग 1,60,446 रुपये तक। यह लेवल ग्रुप ए अधिकारियों जैसे सहायक आयुक्त, आईएएस और आईपीएस जैसी सेवाओं के शुरुआती पदों के लिए है।

0 comments:

Post a Comment