कौन-कौन दे सकता है सुझाव
वेबसाइट के अनुसार, वेतन आयोग को सुझाव देने के लिए निम्नलिखित लोग और संस्थाएं शामिल हैं:
सभी केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों के कर्मचारी
केंद्र शासित प्रदेशों के कर्मचारी
न्यायिक अधिकारी और कोर्ट से जुड़े कर्मचारी
नियामक संस्थाओं के सदस्य
कर्मचारी यूनियनों और एसोसिएशनों के सदस्य
इसके अलावा, पेंशनर्स, शोधकर्ता, शिक्षाविद और आम नागरिक भी वेबसाइट के जरिए सुझाव भेज सकते हैं।
सुझाव कैसे भेजें
सुझाव देने के लिए इच्छुक व्यक्ति या संस्थाएं MyGov पोर्टल पर जाकर प्रतिक्रिया दे सकती हैं: https://www.mygov.in/mygov-survey/8th-central-pay-commission-questionnaire/
कुछ महत्वपूर्ण बातें:
केवल MyGov पोर्टल के माध्यम से भेजे गए सुझाव ही मान्य होंगे। कागजी, ई-मेल या PDF के जरिए भेजी गई प्रतिक्रियाओं पर विचार नहीं किया जाएगा। पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए मोबाइल नंबर या ई-मेल का उपयोग किया जा सकता है।

0 comments:
Post a Comment