114 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद
DAC ने फ्रांस की प्रमुख एयरोस्पेस कंपनी दासो एविएशन से 114 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद को मंजूरी दी है। यह सौदा भारत की वायु शक्ति में जबरदस्त वृद्धि करेगा। 18 राफेल विमान फ्रांस से तैयार अवस्था में आयेंगे। जबकि 96 विमान भारत में ही निर्मित होंगे, जिससे ‘मेक-इन-इंडिया’ को विशेष बल मिलेगा और रक्षा क्षेत्र में नई नौकरियों के अवसर भी पैदा होंगे।
स्कैल्प क्रूज़ मिसाइलों की खरीद
वायु सेना सिर्फ विमानों तक सीमित नहीं रह रही, उसने करीब 400 SCALP क्रूज़ मिसाइलों की भी खरीद को मंजूरी दी है। ये मिसाइलें लगभग 300 किलोमीटर तक सटीक लक्ष्यों को भेदने में सक्षम हैं। यह मिसाइल प्रणाली पिछले समय में ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियानों में भी प्रभावशाली भूमिका निभा चुकी है। यह भारत को अग्रिम रणनीतिक मारक क्षमता देती है।
अमेरिका से P-8I विमान की मंजूरी
डीएसी ने अमेरिका से 6 और P-8I लॉन्ग-रेंज मेरीटाइम सर्विलांस विमान खरीदने को भी हरी झंडी दिखाई है। इन विमानों की अनुमानित कीमत लगभग 3 बिलियन डॉलर (लगभग 27,000 करोड़ रुपये) है। भारतीय नौसेना पहले से ही 12 P-8I विमानों का संचालन कर रही है। नई खरीद से भारतीय नौसेना की समुद्री निगरानी और पनडुब्बी रोधी क्षमताओं में महत्वपूर्ण वृद्धि होगी।
.png)
0 comments:
Post a Comment