इन जिलों में नए एयरपोर्ट
योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के ललितपुर, झांसी और लखीमपुर खीरी में नए हवाई अड्डों के निर्माण की घोषणा की गई है। इन परियोजनाओं के लिए इसी वर्ष सर्वे कार्य शुरू होने की तैयारी है। ताकि यहां से एयरपोर्ट का संचालन किया जा सके।
लखनऊ एयरपोर्ट का भी विस्तार
राजधानी लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (अमौसी एयरपोर्ट) के विस्तार में भी राज्य सरकार सहयोग करेगी। यह हवाई अड्डा पीपीपी मॉडल पर संचालित हो रहा है। यूरोप और अमेरिका के लिए सीधी उड़ानें शुरू करने के उद्देश्य से रनवे विस्तार आवश्यक माना गया है।
अन्य एयरपोर्टों का भी होगा विस्तार
सरकार ने श्रावस्ती, मुरादाबाद और अलीगढ़ एयरपोर्ट के विस्तार की भी योजना बनाई है। इससे क्षेत्रीय हवाई सेवाओं को मजबूती मिलेगी और पर्यटन तथा उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।
बजट में 2,111 करोड़ रुपये का प्रावधान
राज्य बजट में नागरिक उड्डयन क्षेत्र के लिए 2,111 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। जबकि नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (जेवर) के लिए 750 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा राज्य की हवाई पट्टियों के निर्माण, विस्तार और सुदृढ़ीकरण के लिए 1,100 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं। कुल 1,965 करोड़ रुपये नागरिक उड्डयन परियोजनाओं में पूंजीगत व्यय के रूप में रखे गए हैं।

0 comments:
Post a Comment