बिहार में खुशखबरी का तूफान: 3 बड़े पदों पर भर्ती शुरू, लाखों युवाओं के लिए अवसर

पटना। बिहार में सरकारी नौकरियों की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। राज्य के तीन प्रमुख विभागों में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिससे बेरोजगारों के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। इन पदों में ऑडिटर, सहायक उप निरीक्षक और सब इंस्पेक्टर प्रोहिबिशन शामिल हैं।

1. BPSC भर्ती 2026 – ऑडिटर

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने 102 ऑडिटर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की योग्यता बी.ए, बी.कॉम, बी.एससी, चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA), ICWA या MBA/PGDM होनी चाहिए। आवेदन प्रक्रिया 5 फरवरी, 2026 से शुरू होकर 26 फरवरी, 2026 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

2. BPSSC भर्ती 2026 – सहायक उप निरीक्षक

बिहार पुलिस सबऑर्डिनेट सर्विसेस कमीशन (BPSSC) ने 462 सहायक उप निरीक्षक पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए उम्मीदवार की योग्यता बी.एससी होना अनिवार्य है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 फरवरी, 2026 से शुरू होकर 4 मार्च, 2026 तक चलेगी। उम्मीदवार BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

3. BPSSC भर्ती 2026 – सब इंस्पेक्टर प्रोहिबिशन

BPSSC ने 78 सब इंस्पेक्टर प्रोहिबिशन पदों के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए किसी भी विषय में स्नातक डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 27 जनवरी, 2026 से शुरू होकर 27 फरवरी, 2026 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment