खुशखबरी की घोषणा, बिहार में 92 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू

पटना। बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। Bihar Technical Service Commission (BTSC) ने डेयरी क्षेत्र में 92 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 13 फरवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 13 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।

किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के तहत निम्न पद भरे जाएंगे:

डेयरी फील्ड ऑफिसर

डेयरी टेक्निकल ऑफिसर

कुल रिक्तियों की संख्या 92 है। यह नियुक्ति विज्ञापन संख्या 01/2026 के अंतर्गत की जा रही है।

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास डेयरी टेक्नोलॉजी में बी.टेक या बी.एससी की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा IDD (DT/DH) के साथ कम से कम दो वर्ष का अनुभव भी आवश्यक है। यह भर्ती डेयरी और पशुपालन क्षेत्र में तकनीकी दक्षता रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छा अवसर मानी जा रही है।

आयु सीमा

आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

वेतनमान

चयनित उम्मीदवारों को 9,300 से 34,800 रुपये प्रतिमाह वेतनमान के साथ 4,200 रुपये ग्रेड पे (लेवल-6) दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य सरकारी भत्ते भी लागू होंगे।

आवेदन प्रक्रिया

आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.btsc.bihar.gov.in या भर्ती पोर्टल https://btsc.pariksha.nic.in/ पर जाकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन करना होगा।

0 comments:

Post a Comment