यूपी रेरा के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने कहा कि 3,069.10 करोड़ रुपये का यह निवेश न केवल प्रदेश में रियल एस्टेट सेक्टर को मजबूत करेगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगा। यह निर्णय राज्य में निर्माण गतिविधियों को बढ़ावा देने और आवासीय व व्यावसायिक मांग को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
लखनऊ में निवेश और इकाइयां
लखनऊ की दो नई आवासीय परियोजनाओं को 328.04 करोड़ रुपये की लागत से मंजूरी मिली है। इन परियोजनाओं में कुल 414 इकाइयां विकसित की जाएंगी।
गौतमबुद्धनगर को सर्वाधिक परियोजनाएं
गौतमबुद्धनगर में दो आवासीय और दो व्यावसायिक परियोजनाएं शामिल हैं। आवासीय परियोजनाओं में 396 इकाइयां और व्यावसायिक परियोजनाओं में 433 इकाइयां शामिल हैं। इन परियोजनाओं की कुल अनुमानित लागत 1,092.19 करोड़ रुपये है।
आगरा, गाजियाबाद और अलीगढ़ की स्थिति
आगरा में 133.17 करोड़ रुपये की लागत से एक मिश्रित उपयोग परियोजना को मंजूरी दी गई है, जिसमें 432 इकाइयां शामिल हैं। गाजियाबाद में तीन आवासीय परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है, जिनकी कुल अनुमानित लागत 1,119.22 करोड़ रुपये है और इनमें 1,193 इकाइयां विकसित की जाएंगी। अलीगढ़ में 243.62 करोड़ रुपये की लागत से एक आवासीय परियोजना को मंजूरी दी गई है, जिसमें 512 इकाइयों का विकास प्रस्तावित है।
मथुरा और मुरादाबाद में भी नई परियोजनाएं
मथुरा में एक आवासीय और एक व्यावसायिक परियोजना को मंजूरी मिली है, जिनमें कुल 347 इकाइयां शामिल हैं। मुरादाबाद में दो नई आवासीय परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है, जिनमें 196 इकाइयों का विकास किया जाएगा।

0 comments:
Post a Comment