CM योगी का बड़ा ऐलान: बुजुर्गों को खुशखबरी, बढ़ा पेंशन!

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के करोड़ों सामाजिक पेंशनधारकों के लिए बड़ी घोषणा की है। विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में 1.06 करोड़ लाभार्थियों की सामाजिक पेंशन बढ़ाई जाएगी। इसके लिए बजट में आवश्यक धनराशि का प्रावधान कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पेंशन बढ़ोतरी से संबंधित विस्तृत जानकारी बजट चर्चा के दौरान सामने आएगी। हालांकि, इस घोषणा के बाद प्रदेश के बुजुर्गों, दिव्यांगों और निराश्रित महिलाओं में राहत की उम्मीद बढ़ गई है। क्यों की इनकी पेंशन में वृद्धि होनी वाली हैं।

पेंशन राशि का सफर

2017 से पहले दिव्यांग पेंशन 300 रुपये और अन्य श्रेणियों में 500 रुपये प्रतिमाह दी जाती थी। योगी सरकार ने सत्ता में आने के बाद इसे बढ़ाकर 1000 रुपये प्रति माह कर दिया था। 2022 के चुनावी घोषणापत्र में पेंशन राशि को 1500 रुपये प्रतिमाह तक बढ़ाने का वादा किया गया था। अब मुख्यमंत्री ने इस दिशा में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है।

किन्हें मिलेगा लाभ?

सामाजिक पेंशन योजना के अंतर्गत तीन प्रमुख वर्ग शामिल हैं-

वृद्धावस्था पेंशनधारक

निराश्रित महिलाएं

दिव्यांगजन

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में लगभग 67.50 लाख बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन मिल रही है। वहीं 38.50 लाख निराश्रित महिलाओं और करीब 11 लाख दिव्यांगजनों को भी इस योजना का लाभ मिल रहा है।

सामाजिक सुरक्षा को मजबूती

लोगों का मानना है कि बढ़ती महंगाई के बीच पेंशन राशि में वृद्धि से जरूरतमंद वर्ग को राहत मिलेगी। यह कदम सामाजिक सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने और कमजोर वर्गों को आर्थिक सहारा देने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

0 comments:

Post a Comment