1. आयोडीन युक्त खाद्य पदार्थ
थायराइड हार्मोन के निर्माण के लिए आयोडीन आवश्यक है। अपने भोजन में सामान्य आयोडीन युक्त नमक का प्रयोग करें। इसके अलावा मछली जैसे रोहू, सुरमई और अन्य सीफूड भी थायराइड स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं।
2. ओमेगा-3 फैटी एसिड
अखरोट, बादाम और अलसी के बीज सूजन कम करने में मदद करते हैं और थायराइड स्वास्थ्य को सुधारते हैं। इन्हें नियमित रूप से खाने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और हार्मोनल संतुलन बेहतर होता है।
3. सेलेनियम युक्त आहार
सेलेनियम थायराइड हार्मोन को सक्रिय करने में मदद करता है। इसके लिए अंडे, मशरूम और सूरजमुखी के बीज शामिल करें। यह थायराइड के उचित कार्य और प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए भी आवश्यक है।
4. साबुत अनाज
ब्राउन राइस, ओट्स, क्विनोआ और अंकुरित अनाज (स्प्राउट्स) फाइबर का अच्छा स्रोत हैं। यह चयापचय को बेहतर बनाते हैं और थायराइड रोगियों में वजन नियंत्रित रखने में मदद करते हैं।
5. दही और फलियां
दही पाचन और आंत के स्वास्थ्य के लिए उत्तम है। थायराइड रोगियों के लिए दालें और फलियां भी फायदेमंद हैं क्योंकि ये शरीर को प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व प्रदान करती हैं।

0 comments:
Post a Comment