क्या है योजना?
रूफटॉप गार्डनिंग योजना का मकसद शहरों में हरियाली बढ़ाना और लोगों को घर पर ताजी सब्जियां उगाने का मौका देना है। इस योजना से घर का खर्च भी कुछ हद तक कम होगा और पर्यावरण को भी फायदा मिलेगा। इसके जरिए लोग अपनी छत को एक छोटा खेत बना सकते हैं, जहां वे सब्जियां, छोटे फल और सजावटी पौधे उगा सकते हैं।
कितनी है सब्सिडी?
एक रूफटॉप गार्डनिंग यूनिट की कुल लागत लगभग ₹60,000 है। सरकार इस पर 75% यानी ₹45,000 तक की सब्सिडी दे रही है। शेष राशि लाभार्थी को खुद खर्च करनी होगी। इस यूनिट में फार्मिंग बेड, मिट्टी, खाद, बीज और जरूरी संरचना शामिल है, ताकि छत पर सुरक्षित और सही तरीके से खेती की जा सके।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास अपना घर या फ्लैट होना चाहिए। छत पर कम से कम 300 वर्ग फीट खाली जगह हो। छत मजबूत और सुरक्षित हो ताकि फार्मिंग बेड का वजन संभाल सके।
किन शहरों में है योजना लागू?
फिलहाल योजना बिहार के कुछ चुनिंदा शहरों में ही लागू है। पटना, भागलपुर, गया, मुजफ्फरपुर। आगे चलकर इसे और शहरों में भी बढ़ाया जा सकता है।
इस योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो बिहार कृषि विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल horticulture.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान छत की जानकारी और जरूरी दस्तावेज देने होंगे।

0 comments:
Post a Comment