संसद में खुलासा: SC-ST और OBC समाज से कितने IAS-IPS अधिकारी, जानें ताजा आंकड़ा

नई दिल्ली। देश की प्रतिष्ठित सिविल सेवाओं में चयनित अधिकारियों की जाति-वार स्थिति को लेकर संसद में आंकड़े पेश किए गए हैं। पर्सनल, पब्लिक ग्रीवांस और पेंशन मंत्री (इंडिपेंडेंट चार्ज) डॉ. जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में लिखित जवाब में बताया कि पिछले पांच वर्षों (2020-2024) में OBC, SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों का UPSC सिविल सेवा परीक्षा के जरिए चयन कैसा रहा।

आरक्षित वर्गों की नियुक्ति का विवरण

पिछले पांच सालों में (UPSC-परीक्षा 2020 से 2024 तक) विभिन्न सेवाओं में डायरेक्ट भर्ती के जरिए OBC, SC और ST कैटेगरी के उम्मीदवारों को निम्न संख्या में नियुक्त किया गया:

IAS: OBC – 245, SC – 135, ST – 67

IPS: OBC – 255, SC – 141, ST – 71

IFS: OBC – 231, SC – 95, ST – 48

तीनों सेवाओं में कुल मिलाकर OBC से 731, SC से 371 और ST से 186 उम्मीदवारों को नियुक्ति मिली।

पदों में कमी और वैंकेंसी की स्थिति

UPSC 2026 के नोटिफिकेशन के अनुसार इस साल कुल 933 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जबकि 2025 में 979 और 2024 में 1,056 पदों के लिए भर्ती हुई थी। पिछले तीन सालों में पदों की संख्या में गिरावट देखी गई है। 

01 जनवरी 2025 तक की स्थिति के अनुसार, विभिन्न सेवाओं में खाली पद इस प्रकार हैं:

IAS: 1,300 वैंकेंसीज, मंजूर पद 6,877

IPS: 505 वैंकेंसीज, मंजूर पद 5,099

IFS: 1,029 वैंकेंसीज, मंजूर पद 3,193

इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि IAS और IFS में सबसे अधिक पद खाली हैं, जबकि IPS में वैंकेंसी कम है।

0 comments:

Post a Comment