दिल के लिए जहर है ये 5 चीजें, बढ़ा सकती हैं हार्ट अटैक का जोखिम

हेल्थ डेस्क। दिल की बीमारियां आज के समय में तेजी से बढ़ रही हैं और हार्ट अटैक जैसी गंभीर समस्याएं लोगों के जीवन के लिए गंभीर खतरा बन चुकी हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, हमारी रोजमर्रा की आदतें और खाने-पीने की कुछ चीजें सीधे दिल को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

1. ज्यादा तला-भुना खाना

फास्ट फूड, आलू के चिप्स, समोसा, पकोड़े जैसी तली-भुनी चीजें उच्च मात्रा में खून में कोलेस्ट्रॉल बढ़ाती हैं। इससे धमनी में फैट जमा होने लगता है, जो हार्ट अटैक का मुख्य कारण बन सकता है।

2. अधिक नमक का सेवन

ज्यादा नमक वाली चीजें जैसे अचार, पफ्ड स्नैक्स और प्रोसेस्ड फूड ब्लड प्रेशर बढ़ाते हैं। हाई ब्लड प्रेशर दिल पर दबाव डालता है और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा देता है।

3. शक्कर से भरपूर ड्रिंक और मिठाई

कोल्ड ड्रिंक, केक, पेस्ट्री जैसी चीजें ब्लड शुगर बढ़ाती हैं और मोटापे का कारण बनती हैं। यह डायबिटीज और हृदय रोग के जोखिम को भी बढ़ा देता है।

4. ज्यादा रेड मीट और प्रोसेस्ड मीट

सॉसेज, बेकन, हैम जैसी प्रोसेस्ड मीट और लाल मांस में संतृप्त वसा ज्यादा होती है। यह कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाकर दिल की धमनियों को नुकसान पहुंचा सकता है।

5. धूम्रपान और शराब का अधिक सेवन

आपको बता दें की सिगरेट और शराब दिल की नसों को कमजोर करते हैं। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा तेजी से बढ़ जाता है।

0 comments:

Post a Comment