खुशखबरी का जादू: बिहार में एक साथ 4 बड़ी भर्ती, युवाओं के लिए जॉब ही जॉब

पटना। बिहार में बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी का जादू छा गया है। 2026 में राज्य के विभिन्न विभागों में चार बड़ी भर्ती निकली हैं, जो तकनीकी, प्रशासनिक और शिक्षण क्षेत्रों में करियर बनाने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर साबित होंगी।

1 .बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) भर्ती

बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने डेयरी फील्ड ऑफिसर और डेयरी टेक्निकल ऑफिसर के 92 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। बी.एससी, बी.टेक/बी.ई. योग्य उम्मीदवार 13 फरवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 13 मार्च 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार BTSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

2 .महिला एवं बाल विकास निगम (WCDC) भर्ती

WCDC बिहार ने DEO, Accounts Assistant और अन्य पदों के लिए आवेदन शुरू किए हैं। पात्रता बी.ए., बी.कॉम, 12वीं, 10वीं और BSW धारकों के लिए है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी 2026 तक चलेगी। jehanabad.nic.in/ वेबसाइट से आवेदन किया जा सकता है।

3 .बिहार पंचायती राज विभाग में भर्ती

पंचायती राज विभाग ने District Audit Officer और Senior Audit Officer के 203 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार इन पदों के लिए पात्र हैं। आवेदन प्रक्रिया विभाग की आधिकारिक वेबसाइट  पर उपलब्ध है। आवेदन की अंतिम तिथि 10 मार्च 2026 है।

4 .BPSC स्कूल शिक्षक भर्ती (TRE 4.0)

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) जल्द ही 40,000 से अधिक स्कूल शिक्षक पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी करेगा। यह भर्ती प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर के शिक्षकों के लिए होगी। पात्र उम्मीदवार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रक्रिया जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी।

0 comments:

Post a Comment