कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती में 8वीं, 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन करने के लिए पात्र हैं। भर्ती में शामिल पदों में GD, Tradesman, Clerk और अन्य श्रेणियाँ शामिल हैं।
उम्र सीमा और योग्यता
न्यूनतम आयु: 17.5 वर्ष
अधिकतम आयु: 21 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता: 8वीं / 10वीं / 12वीं पास।
सैलरी और सेवा अवधि
Agniveer पद पर चयनित उम्मीदवारों को पहले वर्ष में ₹30,000, दूसरे वर्ष में ₹33,000, तीसरे वर्ष में ₹36,500 और चौथे वर्ष में ₹40,000 वेतन मिलेगा। यह वेतन चरणबद्ध रूप से बढ़ेगा और चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के दौरान भी स्टाइपेंड मिलेगा।
आवेदन की अंतिम तिथि
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल 2026 तक चालू रहेगी। इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और दिए गए निर्देशों का पालन करें।
क्यों है यह अवसर खास?
यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है जो देश सेवा में शामिल होना चाहते हैं। इसके अलावा यह युवाओं को डिसिप्लिन, प्रशिक्षण और करियर विकास का अवसर भी प्रदान करता है। याद रहें की सभी आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे।

0 comments:
Post a Comment