1. BTSC में डैरी फील्ड और टेक्निकल ऑफिसर की भर्ती
Bihar Technical Service Commission (BTSC) ने 2026 में 92 पदों के लिए भर्ती निकाली है। यह भर्ती Dairy Field Officer और Dairy Technical Officer के लिए है। इस भर्ती के लिए B.Sc, B.Tech या B.E पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से 13 मार्च 2026 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार BTSC की वेबसाइट btsc.pariksha.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
2. CSBC में कांस्टेबल भर्ती
Central Selection Board of Constables (CSBC) ने 83 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 फरवरी 2026 से 5 मार्च 2026 तक चलेगी। उम्मीदवार CSBC की वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
3. BPSC में ऑडिटर पदों के लिए भर्ती
Bihar Public Service Commission (BPSC) ने 102 पदों के लिए ऑडिटर भर्ती जारी की है। इस पद के लिए B.A, B.Com, B.Sc, CA, ICWA, MBA/PGDM पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 फरवरी 2026 से 26 फरवरी 2026 तक खुलेगी। इच्छुक उम्मीदवार BPSC की वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
4. BPSSC में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर की भर्ती
Bihar Police Subordinate Services Commission (BPSSC) ने 462 पदों के लिए असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए B.Sc पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 फरवरी 2026 से 4 मार्च 2026 तक चलेगी। उम्मीदवार BPSSC की वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
.png)
0 comments:
Post a Comment