ओबामा बोले एलियंस की संभावना, ट्रंप ने फाइल्स जारी करने का आदेश दिया

न्यूज डेस्क। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में एलियंस और अंतरिक्ष जीवन के सवाल पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ब्रह्मांड इतना विशाल है कि पृथ्वी के बाहर जीवन की संभावना को नकारा नहीं जा सकता, लेकिन उनके राष्ट्रपति कार्यकाल में उन्हें कोई प्रमाण नहीं मिला कि एलियंस ने पृथ्वी से संपर्क किया हो।

एरिया 51 और UFO की साजिशों को खारिज

ओबामा ने एरिया 51 को लेकर फैली अफवाहों को भी गलत बताया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग मानते हैं कि वहाँ एलियंस के शव या UFO छिपाए गए हैं, लेकिन यह पूरी तरह गलत है। उनका स्पष्ट कहना था कि इन कथाओं के पीछे कोई ठोस तथ्य नहीं है।

ट्रंप का ऐलान और आरोप

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ओबामा के बयान पर गंभीर प्रतिक्रिया दी। ट्रंप का कहना था कि ओबामा ने एलियंस को लेकर दिए गए हालिया बयान में ‘क्लासिफाइड’ यानी गोपनीय जानकारी का खुलासा किया। हालांकि ट्रंप ने इस दावे के समर्थन में कोई ठोस सबूत नहीं पेश किया।

इसके बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बड़ा कदम उठाया। उन्होंने पेंटागन और अन्य सरकारी एजेंसियों को यूएफओ और एलियंस से जुड़ी फाइलों की पहचान और जनता के लिए जारी करने का आदेश दिया।

जनता के लिए खुलने वाली जानकारी

इस आदेश के तहत आने वाले महीनों में अमेरिकी सरकार से एलियंस और UFO से जुड़े दस्तावेज सार्वजनिक हो सकते हैं। यह कदम अंतरिक्ष जीवन और UFO मामलों में पारदर्शिता लाने के लिए उठाया गया है।

0 comments:

Post a Comment