Holi 2026: 3 या 4 मार्च, कब है होली... किस दिन होलिका दहन

धर्म डेस्क। इस वर्ष होली 2026 का पर्व 4 मार्च को रंगों के साथ मनाया जाएगा और होलिका दहन 3 मार्च को ही किया जाएगा। होलाष्टक का समय 24 फरवरी से 3 मार्च तक है। इस पर्व की तैयारी पहले से ही शुरू हो गई है और लोग होली के रंगों और खुशियों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

होलाष्टक कब से शुरू होगा?

होलाष्टक हमेशा फाल्गुन शुक्ल अष्टमी तिथि से शुरू होता है और होली तक चलता है। इस अवधि में किसी भी प्रकार के शुभ कार्य करने से बचने की सलाह दी जाती है। वर्ष 2026 में होलाष्टक 24 फरवरी से शुरू होकर 3 मार्च तक रहेगा। यह वह समय है जब शास्त्रीय मान्यता के अनुसार मन और कर्म दोनों को संयमित रखने का निर्देश होता है।

होलिका दहन की तिथि और शुभ मुहूर्त

इस साल होलिका दहन 3 मार्च, 2026, मंगलवार को किया जाएगा। फाल्गुन मास की पूर्णिमा 2 मार्च शाम 5:55 से शुरू होकर 3 मार्च शाम 4:40 पर समाप्त होगी। भद्रा की अवधि 2 मार्च शाम 5:55 से लेकर 3 मार्च सुबह 5:32 तक है। इसलिए होलिका दहन का शुभ समय शाम 6:22 बजे से रात 8:50 बजे तक रहेगा।

इस साल चंद्रग्रहण का भी है असर

3 मार्च को होलिका दहन के दिन दोपहर 3:21 बजे से शाम 6:46 बजे तक चंद्रग्रहण लग रहा है। भारत में यह ग्रहण पूरी तरह दिखाई देगा। इसका सूतक काल सुबह 6:20 बजे से शाम 6:46 बजे तक रहेगा। इस कारण कुछ क्षेत्रों में ग्रहण की विशेष सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है।

खास दिन और अन्य पर्व

होलाष्टक प्रारंभ: 24 फरवरी 2026

होलाष्टक समाप्त: 3 मार्च 2026

होलिका दहन: 3 मार्च 2026

रंगों की होली: 4 मार्च 2026

0 comments:

Post a Comment