पीएम मोदी ने दी बड़ी सौगात: देशवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रेटर नोएडा के जेवर में फॉक्सकॉन और एचसीएल के संयुक्त उद्यम द्वारा विकसित सेमीकंडक्टर चिप संयंत्र की आधारशिला रखी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत तकनीकी क्षेत्र में अब हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों मोर्चों पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि उत्तर प्रदेश जल्द ही देश का बड़ा सेमीकंडक्टर हब बन जाएगा और दुनिया भारत को टेक्नोलॉजी के भविष्य के केंद्र के रूप में देख रही है। उन्होंने यह भी कहा कि आत्मनिर्भरता के बिना विकसित भारत का सपना पूरा नहीं हो सकता। ‘मेड इन इंडिया’ सेमीकंडक्टर चिप इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।

परियोजना का महत्व

यह संयंत्र डिया चिप प्राइवेट लिमिटेड के तहत बनाया जा रहा है और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) क्षेत्र में स्थापित होगा। यह सुविधा मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट, ऑटोमोटिव और उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे उपकरणों के लिए असेंबली और टेस्टिंग प्रदान करेगी। 

इस सेमीकंडक्टर चिप संयंत्र की कुल निवेश ₹3,700 करोड़ से अधिक है। इसका उद्देश्य घरेलू निर्माण को मजबूत करना, आयात पर निर्भरता कम करना और ग्लोबल सप्लाई चेन को मज़बूत करना है। इससे भारत की ताकत में जबरदस्त वृद्धि होगी।

यूपी और देश के लिए अवसर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान कहा कि इस परियोजना से उत्तर प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और निवेश का नया दौर शुरू होगा। तकनीकी दक्षता बढ़ाने और आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में यह संयंत्र एक मील का पत्थर साबित होगा। पीएम मोदी की ये सौगात देशवासियों के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं हैं।

0 comments:

Post a Comment