पेट में कब्ज? खाना शुरू करें ये 4 चीजें, पाचन होगा आसान

हेल्थ डेस्क। बिहार और अन्य राज्यों में कब्ज की समस्या आम होती जा रही है। लंबे समय तक पेट में कब्ज रहने से पेट फूलना, गैस और पाचन संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि कब्ज से बचने के लिए आहार और तरल पदार्थ पर विशेष ध्यान देना जरूरी है।

1. गुनगुना पानी

सुबह उठते ही दो गिलास गुनगुना पानी पीने से पाचन तंत्र सक्रिय होता है और मल नरम रहता है। पूरे दिन पर्याप्त तरल पदार्थ लेने से फाइबर का असर बढ़ता है और कब्ज की समस्या कम होती है।

2. फाइबर युक्त आहार

साबुत अनाज, फल और सब्जियों को रोजाना भोजन में शामिल करना जरूरी है। जैसे: सेब (छिलके सहित), संतरा, ब्रोकली, गाजर और दालें। फाइबर मल में भारीपन बढ़ाकर आंतों की सफाई आसान बनाता है।

3. त्रिफला पाउडर

आयुर्वेदिक दृष्टि से त्रिफला पाउडर कब्ज में बेहद प्रभावी है। रात को सोने से पहले एक चम्मच त्रिफला गुनगुने पानी के साथ लेने से सुबह पाचन बेहतर होता है।

4. ईसबगोल की भूसी

यदि कब्ज पुरानी हो, तो ईसबगोल की भूसी मददगार साबित होती है। एक चम्मच ईसबगोल को गुनगुने पानी या दूध में मिलाकर पीने से पाचन तंत्र सक्रिय होता है और मल नरम रहता है।

0 comments:

Post a Comment